उत्तर प्रदेशलखनऊ

डेनमार्क में सतीश महाना ने फहराया तिरंगा, कहा- पीएम मोदी नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर

उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सोमवार को डेनमार्क स्थित भारतीय दूतावास में तिरंगा फहराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश को ऐसे सभी प्रवासी भारतीयों पर गर्व है जिनके कारण विश्व में भारत का नाम बेहद सम्मान से लिया जा रहा है। महाना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की मंशा के अनुरूप भारत कुछ साल बाद दुनिया में विश्व गुरु कहलाएगा।

डेनमार्क की राजधानी कोपेन हेगेन स्थित दूतावास में आजादी का अमृत महोत्सव के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में भारतीय राजदूत पूजा कपूर समेत कई अन्य प्रवासी भारतीय मौजूद रहे। प्रवासियों को संबोधित करते हुए सतीश महाना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद हमारा भारत लगातार उन्नति के रास्ते पर दिन दूनी रात चौगुनी आगे बढ़ रहा है। साथ ही प्रवासी भारतीयों का भी सम्मान बढ़ा है।

सतीश महाना ने प्रवासी भारतीयों से कहा कि वे लोग ऐसा काम करें जिससे अपने देश का नाम ऊंचा हो सके और दुनिया में हम सबकी बेहतरीन छवि बन सके। साथ ही विदेशों में भारतीय संस्कृति का प्रचार प्रसार भी किए जाने की जरूरत है जिससे लोग भारत के गौरवपूर्ण इतिहास को जान सके।

कनाडा के हेलीफैक्स में आयोजित कामनवेल्थ पार्लियामेंट्री कॉन्फ्रेंस में सम्मिलित होने पहुंचे सतीश महाना ने कहा कि भारतीय दुनिया में कहीं भी जाए अपनी कर्म भूमि के लिए उस देश में पूरी ईमानदारी से कार्य करते हैं। जब कभी किसी अन्य देश के नेता से मुलाकात होती है तो वह अपने देश में बसे भारतीय समुदाय की उपलब्धियों के बारे हमें गर्व से बताते हैं।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि भाषा कोई भी हो लेकिन हम सभी के संस्कार भारतीय ही हैं। हम राष्ट्र निर्माण मिलकर करते है। भारतीय समुदाय एक ऐसी शक्ति है जो हम सबको प्रति पल जीवंतता का एहसास कराती है। इस मौके पर विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह सहित विधान सभा के प्रमुख सचिव श्री प्रदीप दुबे व विधान परिषद के प्रमुख सचिव डॉ. राजेश सिहं भी उपस्थित रहे।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button