उत्तर प्रदेशलखनऊ

अयोध्या के एयरपोर्ट का मॉडल देख प्रधानमंत्री हुए गदगद

  • एयरपोर्ट के रनवे की लंबाई 2200 मीटर और चौड़ाई 45 मीटर होगी
  • दूसरे चरण में रनवे की लंबाई बढ़ाकर साढ़े तीन हजार मीटर की जाएगी

लखनऊ। अयोध्या में बन रहे अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डा का मॉडल सहित विभिन्न क्षेत्रों के उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई है। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी थ्री में बतौर मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अयोध्या अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डा का मॉडल देखकर गदगद हो गए। अयोध्या में बन रहे मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अन्तरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के रनवे की लंबाई 2200 मीटर और चौड़ाई 45 मीटर होगी। एयरपोर्ट का निर्माण दो चरणों में होगा। दूसरे चरण में रनवे की लंबाई बढ़ाकर साढ़े तीन हजार मीटर की जाएगी। हवाई अड्डे पर प्रतिदिन 150 हवाई जहाज के उतरने और उड़ान भरने की क्षमता होगी। यहां तीन एयरक्राफ्ट पार्क किए जा सकेंगे। अगले वर्ष मार्च तक अयोध्या में बन रहे अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान शुरू होने की संभावना है। गौरतलब है कि 2017 के पहले यह नाॅन आपरेशनल था।

जेवर में बन रहा है देश का सबसे बड़ा अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डा

जेवर में देश का सबसे बड़ा अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाया जा रहा है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर के जेवर में स्थित है। यह दिल्ली से लगभग 80 किमी दूर है। एयरपोर्ट के पहले चरण का विकास 10,050 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से किया जा रहा है।

जेवर एयरपोर्ट 1300 हेक्टेयर से अधिक भूमि में फैला हुआ है। इसका पहला चरण 2024 तक पूरा होने की उम्मीद है। इसकी क्षमता एक वर्ष में लगभग 1.2 करोड़ यात्रियों को संभालने की होगी। सभी चारों चरण पूरा होने के बाद यह क्षमता बढ़कर सात करोड़ यात्रियों तक हो जाएगी। शुरुआत में जेवर हवाई अड्डे पर दो हवाई पट्टियां चालू होंगी। अगले एक दशक में इस अन्तरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से एक लाख से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।

मथुरा में लगा रहा है ऑक्सीजन प्लांट

मथुरा जिले के कोसीकलां में रोजाना 350 टन ऑक्सीजन का उत्पादन होगा। एयर लिक्विड इंडिया इसके लिए प्लांट लगा रही है। गौरतलब है कि कोरोना काल में ऑक्सीजन की मांग देश में अचानक बढ़ गई थी। इसको देखते हुए उत्तर प्रदेश ऑक्सीजन उत्पादन में आत्मनिर्भर बनने की ओर बढ़ रहा है। मथुरा में बन रहे ऑक्सीजन प्लांट में मेडिकल और इंडस्ट्रीयल दोनों तरह के ऑक्सीजन का उत्पादन होगा।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button