उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

राजधानी में यूपी भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष के स्वागत की तैयारी

  • अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद 29 अगस्त को पहली बार पहुंचेंगे लखनऊ
  • चारबाग से पार्टी कार्यालय पहुंचेंगे चौधरी, होर्डिंग बैनर और झण्डों से पटा शहर

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेन्द्र सिंह 29 अगस्त सोमवार को शताब्दी एक्सप्रेस से चलकर दोपहर 12:30 बजे राजधानी पहुंचेंगे। उनके स्वागत को लेकर पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर मंच सजाया जा रहा है। वहीं पार्टी कार्यकर्ताओं ने चारबाग से लेकर पार्टी कार्यालय तक के मार्ग को होर्डिंग और झण्डों से भगवामय कर दिया है।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेन्द्र सिंह अभी दिल्ली में हैं। वह सोमवार की सुबह शताब्दी एक्सप्रेस से आएंगे। नई दिल्ली से शताब्दी एक्सप्रेस से चलकर लखनऊ पहुंचने के दौरान रास्ते में पड़ने वाले स्टेशनों पर भी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां की गई हैं।

पार्टी के प्रदेश महामंत्री सुब्रत पाठक ने रविवार को यहां बताया कि अध्यक्ष के स्वागत व पदभार ग्रहण कार्यक्रम को अभूतपूर्व बनाने के लिए पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। कार्यकर्ताओं ने महापुरुषों की प्रतिमा स्थलों को सजा दिया है। चारबाग से अटल चौक तक यात्रा मार्ग में पार्टी के पदाधिकारी, प्रदेश सरकार के मंत्री, आयोग, निगम बोर्ड के अध्यक्ष व सदस्य समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह समूह में पुष्प वर्षा व मालाएं पहनाकर आगवानी करेंगे।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह राजधानी लखनऊ आगमन पर पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृतिका में माल्यार्पण करके पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व शुभचिंतकों के साथ भाजपा राज्य मुख्यालय की ओर बढ़ेंगे। मार्ग में महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्पार्चन के पश्चात लोकभवन में भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।

इसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर पुष्पार्चन के साथ नमन करेंगे। यात्रा मार्ग में महारानी अवन्तीबाई, अटल चौक स्थित भीमराव आम्बेडकर, महात्मा गांधी, लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पार्चन करते हुए भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचेंगे।

पाठक ने बताया कि पार्टी मुख्यालय पर पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों, प्रदेश सरकार के मंत्रियों के साथ कार्यकर्ताओं द्वारा नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के भव्य स्वागत कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व बृजेश पाठक, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह समेत केन्द्र सरकार के मंत्री व पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button