उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

अख‍िलेश यादव के घर पर पुल‍िस का पहरा, व‍िधायक बोले-सत्ता की तानाशाही

यूपी विधानसभा सत्र से पहले समाजवादी पार्टी ने महंगाई, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था, किसानों आदि मुद्दों को लेकर आज से प्रदर्शन का ऐलान किया था। प्रदर्शन से पहले ही सपा विधायकों के घर के बाहर पुलिस का पहरा लगा दिया गया है। प्रदेश कार्यालय से लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव के आवास तक पुलिस का कड़ा पहरा लगा दिया।

सपा नेताओं को घरों में कैद कर दिया गया। हिरासत में लिए गए सपाइयों ईको गार्डन भेजा गया है। इस घटनाक्रम पर सपाइयों में आक्रोश है। सपा ने कहा कि विधायकों को घर से निकलने नहीं दिया जा रहा है। पार्टी ने इसकी घोर निंदा की है। वहीं अखिलेश यादव ने ट्वीट कर योगी सरकार पर हमला बोला है।

समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर लिखा गया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवास और समाजवादी पार्टी के लखनऊ स्थित मुख्य कार्यालय को पुलिस ने घेर लिया है। समाजवादी पार्टी ने भाजपा सरकार की तानाशाही, बिगड़ी कानून व्यवस्था, बेरोजगारी, महंगाई के खिलाफ आज धरना प्रदर्शन का आह्वान किया था! योगी जी आप पुलिस और सत्ता के बल तथा तानाशाही करके जनहित के मुद्दे पर धरना प्रदर्शन करने वाले विधायकों को तो रोक सकते हैं लेकिन जनता को कैसे रोकेंगे। विपक्ष जनता की आवाज है, जनता की आवाज मत दबाइए।

सपा ने लिखा कि सत्ता के बल पर विपक्ष का पुलिसिया दमन ? जनता की आवाज उठाने पर सत्ता द्वारा विपक्ष के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन ? जनता सब देख रही है , जनता भाजपा को जवाब देगी ! सुनिए योगीजी ! जनता जब जवाब देती है तो कुर्सी छीन लेती है , जनता के अधिकारों का हनन मत कीजिए ,जनता की आवाज सुनिए।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button