उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

यूपी की 100 ग्राम पंचायतों में खिलाड़ियों को मिलेगी ओपन जिम की सौगात

  • योगी सरकार ने की ग्राम स्तर पर खेल प्रतिभाओं को निखारने की बड़ी तैयारी
  • युवा कल्याण विभाग मनरेगा योजना से विकसित कराएगा गांव-गांव में खेल मैदान
  • यूपी में खिलाड़ियों को अपने खेल के साथ फिटनेस में सुधार की मिलेगी सुविधा

लखनऊ। गांव-गांव के छोटे खेल मैदानों से निकलने वाले खिलाड़ियों को योगी सरकार अपने दूसरे कार्यकाल में बड़ी सौगता देने जा रही है। पहले चरण में 100 ग्राम पंचायतों में उसने खेल मैदानों को विकसित करने और वहां ओपन जिम खुलवाने की बड़ी तैयारी की है। खिलाड़ी खेलने के साथ अपनी फिटनेस का भी ध्यान रखें, इसकी चिंता सरकार कर रही है। खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को खेल की सुविधा उपलब्ध कराना उसकी प्राथमिकताओं में शामिल है।

‘खूब-खेलो-खूब बढ़ो’ मिशन को साकार करने में जुटी राज्य सरकार का ध्यान गांव से निकलने वाले खिलाड़ियों पर सबसे अधिक है। पूरी दुनिया में देश का नाम रोशन करने वाले यह खिलाड़ी सुविधाओं से वंचित न रहें, इसके लिए कई योजनाएं बना रही है। युवा कल्याण विभाग मनरेगा योजना से ग्राम पंचायत स्तर पर गांव-गांव तक खेलों के मैदान और ओपन जिम की व्यवस्था करने में लगा है। दूसरी तरफ सरकार खेल प्रतिभाओं को निखारने और प्रदेश के अंदर खेल प्रतिस्पर्धा को तेज करने के भी प्रयास कर रही है।

सरकार का उद्देश्य खेलों में उत्तर प्रदेश को देश के अंदर अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित करना है। विभागीय अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिये बेहतर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण देने वाले विशेषज्ञ कोच नियुक्त किये गये हैं। छात्रावासों में खिलाड़ियों की सहूलियत बढ़ाने के साथ-साथ नए स्टेडियम का निर्माण भी तेजी से कराया जा रहा है।

गौरतलब है कि पूर्व के कार्यकाल में योगी सरकार ने 19 जिलों में 16 खेलों के प्रशिक्षण के लिये 44 से अधिक छात्रावास बनवाए, खेल किट के लिये धनराशि को 1000 से बढ़ाकर 2500 रुपये किया है। ओलंपिक खेलों में पदक जीतकर लाने वाले खिलाड़ियों को कई तोहफे भी दिए हैं।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button