उत्तर प्रदेशलखनऊ

ओपी राजभर ने अखिलेश को कार्यकर्ताओं से मिलने की दी सलाह, बिजली मुद्दे पर भाजपा को भी घेरा

लखनऊ। अखिलेश यादव को घर से बाहर निकलकर लोगों से मिलना चाहिए। उन्हें आम लोगों से मिलने के लिए बैठकों का सिलसिला शुरू करना चाहिए। पार्टी को मजबूत करने के लिए इसकी जरूरत है। ये बातें समाजवादी पार्टी के सहयोगी दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कही।

इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश में बिजली व्यवस्था की बदहाल स्थिति पर भाजपा को भी घेरा। उन्होंने ऊर्जा मंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ये दिल्ल्ली से अटैच हैं। इन्हें बेहतर करना चाहिए। मैं श्रीकांत जी के साथ रहा। उनसे कहने के बाद कोई काम तुरंत होता था, चाहे वह जहां का मामला रहा हो। यदि ट्रांसफार्मर नहीं लगा है तो श्रीकांत शर्मा के बोलने पर अधिकारी तुरंत टांसफार्मर लेकर पहुंच जाते थे।

ओम प्रकाश राजभर ने सपा अध्यक्ष के बारे में कहा कि मिलने-जुलने के लिए सपा के नेता ही हमारे पास आकर कहते रहते हैं। वही बात मैं कह रहा हूं। उन्होंने कहा कि सपा नेता कहते हैं कि मैं अपनी तरफ से कुछ नहीं कह रहा। यह समाजवादी पार्टी के नेताओं की बात को ही दोहरा रहा हूं। ऐसा करने से पार्टी में मजबूती आएगी।

इससे पहले भी ओपी राजभर ने अखिलेश यादव को एसी से बाहर निकलकर कार्यकर्ताओं से मिलने की बात कही थी। वे अखिलेश यादव के नवरत्नों पर भी सवाल उठा चुके हैं। यूपी विधानसभा चुनाव में ओपी राजभर की पार्टी सुभासपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। इन चुनाव में उनकी पार्टी को छह सीटें मिली थी।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button