उत्तर प्रदेशलखनऊ

एकमुश्त समाधान योजना : 10 लाख उपभोक्ताओं को ब्याज में 147 करोड़ रुपये की राहत मिली

  • मंत्री की अपील, विद्युत के बकायेदार योजना का लाभ लेकर अपने बकाये का करे भुगतान

लखनऊ। ओटीएस योजना का 9.56 लाख उपभोक्ताओं ने लाभ लिया। इसमें से 8.34 लाख लोगों ने अपना पूरा बकाया जमा कर दिया है। 1.21 लाख उपभोक्ताओं ने अपने बकाये पर किश्त बनवा ली है। योजना के तहत कल तक 580 करोड़ रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई और इससे उपभोक्ताओं को 147 करोड़ रुपये की राहत मिली। उन्होंने बताया कि लगभग 2.75 करोड़ बकायेदार उपभोक्ता है, जो कि इस योजना का लाभ लेकर अपने बकाये बिल का भुगतान कर सकते हैं। इससे विभाग को 35 हजार करोड़ रूपये बकाये राजस्व की प्राप्ति भी होगी। ये जानकी ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने बुधवार को दी।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं से सम्पर्क करने तथा ओटीएस का लाभ देने के लिए प्रत्येक डिवीज़न स्तर पर कंट्रोल रूम बनाया जाय। उपभोक्ताओं की जानकारी के लिए योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाय। गाँव-देहातो में भी लाउडस्पीकर से प्रचार-प्रसार किया जाय। उन्होंने विभाग के सभी कर्मचारियों व अधिकारियों के फोन पर ओटीएस योजना की कॉलर ट्यून बनाकर चलाने तथा इसका चार्ट रखने के निर्देश दिए। कूड़ा कलेक्शन गाड़ी से भी इसका प्रचार-प्रसार कराया जाय।

उन्होंने बताया कि इसके तहत एक लाख रुपये से अधिक मूल्य के बकाया वाले उपभोक्ताओं को 12 किश्तों में तथा एक लाख रुपये तक के लिए 06 किश्तों में धनराशि जमा करने की सुविधा है। उन्होंने कहा कि डिस्कनेक्शन के बजाय लोगों से बिल जमा कराने के पूरे प्रयास किये जाय। उन्होंने अधिकारियों से यह भी कहा है कि बिल से संबंधित उपभोक्ताओं की कोई शिकायत हो, तो उसका निराकरण इस योजना में शामिल करने से पहले ही कर लिया जाए।

बैठक में प्रमुख सचिव ऊर्जा एवं चेयरमैन यूपीपीसीएल एम0 देवराज ने बताया कि ओटीएस योजना में अभी तक औसतन 25 प्रतिशत तक की प्रगति हुई है। अभी भी 12 डिवीज़न ऐसे है, जिनमें ओटीएस की प्रगति 05 प्रतिशत से भी कम है। उन्होंने कहा कि योजना को 100 प्रतिशत कवर करने के लिए सभी डिवीज़न को सख्त निर्देश दिए गए है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button