उत्तर प्रदेशलखनऊ

भारत नेपाल सीमा पर 300 स्थानों पर चिकित्सा शिविर लगायेगा एनएमओ

  • ब्रजेश पाठक ने श्री गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा को किया रवाना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने गुरूवार को अटल बिहारी बाजपेई कन्वेंशन सेंटर नेशनल मेडिकोज आर्गनाइजेशन (एनएमओ) द्वारा आयोजित श्री गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा को रवाना किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अवध प्रान्त के प्रान्त प्रचारक कौशल एवं समाज कल्याण मंत्री असीम अरूण भी उपस्थित रहे।

इस वर्ष इस यात्रा में भारत नेपाल सीमा के छ: सीमावर्ती ज़िलों के लगभग 1500 गाँवों को केंद्रित करके 300 स्थानों पर चिकित्सा शिविर लगाया जायेगा। हर वर्ष भारत नेपाल सीमा के थारु बाहुल्य जनजातिय क्षेत्रों में होने वाले इस स्वास्थ्य शिविर में इस वर्ष प्रदेश के 50 से अधिक चिकित्सा संस्थानों से चिकित्सक एवं मेडिकल के छात्र प्रतिभाग कर रहे हैं।

यात्रा को रवाना करने से पूर्व उप मुख्यमंत्री ने एनएमओ के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि एनएमओ देश के उन कुछ एक संगठनों में से है जो देश के ऐसे दूरस्थ और दुर्गम स्थानों पर स्वयं से चिकित्सक भेज कर इन कार्यों को कर रहा है। स्वास्थ्य सेवा से राष्ट्र सेवा का एनएमओ का मंत्र इन्हीं जनजातीय इलाक़ों में जाने से फलीभूत होती हैं।

ब्रजेश पाठक ने कहा कि देश में चिकित्सकों के तमाम संगठन हैं जो प्रायः चिकित्सकों के अधिकारों को लेकर सक्रिय रहते हैं लेकिन यह अपने आप में अकेला संगठन है जो चाहे कश्मीर हो, या पूर्वोत्तर के राज्य अथवा भारत नेपाल सीमा का जंगली क्षेत्र, हर जगह यह संगठन सजगता से काम कर रहा है।

समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में न केवल ऐसे और अधिक कैंप के आवश्यकताओं पर बल दिया बल्कि यह भी कहा कि उनका विभाग आगे भी इस तरह के कार्यक्रमों को अपने तरफ़ से बढ़ावा देता रहेगा। उन्होंने स्वास्थ्य सेवा यात्रा हेतु जा रहे चिकित्सकों एवं छात्रों को सेवा करने व सीखने का मंत्र भी दिया।

इस अवसर पर केजीएमयू के कुलपति ले.जनरल बिपिन पुरी, पूर्व कुलपति प्रो. एम एल बी भट्ट,एनएमओ के राष्ट्रीय महासचिव डा.विश्वंभर सिंह,केजीएमयू के पल्मोनरी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डा.सूर्यकांत, केजीएमयू के ट्रामा सेंटर के प्रभारी प्रो.संदीप तिवारी, सह संयोजक डॉ. भूपेन्द्र सिंह, एनएमओ अवध की सचिव डॉ अलका व कोषाध्यक्ष डॉ.सुमित रुंगटा उपस्थित रहे।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button