उत्तर प्रदेशलखनऊ

बिजली अभियंताओं की समस्याओं का समाधान होगा: ऊर्जा राज्यमंत्री

लखनऊ। प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री डा0 सोमेन्द्र तोमर ने कहा कि विद्युत अभियन्ताओं की मेहनत और कार्यकुशलता की बदौलत प्रदेश उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली देने की ओर बढ़ रहा है। लोगों का विश्वास विद्युत अभियन्ताओं के प्रति और बढ़े इस प्रकार से कार्य किया जाये। उन्होंने कहा कि अभियन्ताआंे की समस्याओं को मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाकर जो भी आवश्यक होगा उसका समाधान किया जायेगा। सभी अभियन्ता मिलकर समन्वय बनाकर एक दूसरे का सहयोग करते हुए जनता की सेवा करें और प्रदेश के विकास में अपना सहयोग प्रदान करें।

ऊर्जा राज्यमंत्री आज रविन्द्रालय चारबाग में आयोजित विद्युत परिषद जूनियर इंजी0 संगठन के दो दिवसीय कार्यक्रम के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग कर संगठन के 75वें महाधिवेशन पर आयोजित हीरक जयंती समारोह को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि विद्युत व्यवस्था के संचालन एवं सुधार में जूनियर इंजी0 दिन-रात परिश्रम कर रहे हैं। विद्युत समाधान सप्ताह के दौरान भी उन्होंने अथक परिश्रम किया और इससे 1.65 लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं की शिकायतों का समाधान एक सप्ताह में हो सका। उन्होंने कहा कि अभियन्ताओं की समस्याओं को सुना जा रहा है और उसका समाधान भी किया जा रहा है। हम सभी ऊर्जा परिवार के अंग हैं। सभी मिलकर प्रदेश को ऊर्जा सम्पन्न करके एक सामर्थ्य प्रदेश बनाना है।

इस अवसर पर मंत्री ने आधुनिक तकनीकी की जानकारी देने वाली ’’लेसा ऐट ए ग्लांस’’ पत्रिका का विमोचन भी किया और 45 अभियन्ताओं को अंगवस्त्र एवं संगठन का स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया और उनके कार्यों की प्रशंसा भी की। उन्होंने सभी अभियन्ताओं को संगठन के हीरक जयंती की हार्दिक बधाई दी। इस दौरान विद्युत परिषद के अध्यक्ष जी0वी0 पटेल ने मुख्य अतिथि को भी अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। संगठन ने अभियन्ताओं की समस्याओं को लेकर मंत्री को मांगपत्र सौपा। साथ ही विद्युत व्यवस्था सुधार हेतु आवश्यक सुझावों को भी सौंपा।

संगठन के अध्यक्ष जी0वी0 पटेल ने कहा कि प्रदेश की विद्युत व्यवस्था को प्रभावी तरीके से संचालित करने एवं इसमें अह्म सुधार करने में जूनियर इंजी0 की सबसे बड़ी भूमिका है। जो कि दिन-रात परिश्रम करके इसका सुचारू संचालन कर रहा है। उन्होंने लाइनलॉस, बिजली चोरी, रैन्डम चेकिंग एवं राजस्व वसूली के लिए अभियन्ताओं को सुरक्षा मुहैया कराने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश को 24 घंटे बिजली देने के संकल्प को जूनियर इंजी0 साकार करेेंगे, लेकिन इनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान हो, यही हमारी मांग है। उन्होंने कार्मिकों के स्थाईकरण, सीनियर्टी का शीघ्र समाधान कराने को कहा।

संगठन के केन्द्रीय महासचिव इंजी0 जयप्रकाश ने कहा कि व्यवस्था के सुचारू संचालन हेतु सभी घटकों को पूरी क्षमता से कार्य करना होगा। उन्होंने कार्मिकों के लिए पुरानी पेंशन की बहाली करने तथा समस्याओं का समाधान की बात की। उन्होंने वर्कशाप में सामानों की गुणवत्ता खराब होने से ट्रांसफार्मर जलने का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि इस संगठन की स्थापना 1946 में मेरठ में हुई थी। संरक्षक एस0पी0 सिंह ने अन्य प्रदेशों की भांति व्यवस्था देने की बात कही। उन्होंने कहा कि सरकार और उपभोक्ताओं के बीच अभियन्ता सेतु का काम कर रहे हैं। पूरी सेवाकाल में तीन सेवा विस्तार सभी को मिलना चाहिए, लेकिन एसीपी की व्यवस्था लागू होने से नुकसान हो रहा है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button