उत्तर प्रदेशलखनऊ

विभिन्न क्षेत्रों में योगदान के लिए मातृशक्तियों को किया गया सम्मानित

  • राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान उप्र की ओर से रविवार को गोमती नगर स्थित सीएमएस सभागार में हुआ समारोह

लखनऊ। राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान उ.प्र. की ओर से रविवार को गोमती नगर स्थित सीएमएस सभागार में हर्षाेल्लास से ‘जननी सम्मान समारोह’ आयोजित हुआ, जिसमें 14 मातृशक्तियों को सम्मानित भी किया गया। इनमें विभिन्न क्षेत्रों में अपना योगदान देने वाली महिलाएं शामिल थीं। सम्मानित होने वाली महिलाओं में पद्मश्री डॉ विद्याविन्दु सिंह, सावित्री देवी, पुष्पा अवस्थी, निर्मला सिंह, डॉ विभा अग्निहोत्री, डॉ वन्दना उप्रेती, डॉ रजिया परवीन, नलिनी पांडे, रुचि मिश्रा, प्रीति चतुर्वेदी, श्रीराज दीक्षित, पुष्पलता अग्रवाल, डिंपल त्रिवेदी एवं कमला किशोरी सम्मिलित हैं।

इस अवसर पर जननी विषय पर भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें वरिष्ठ कवि कलीम कैसर, स्माइल मैन सर्वेश अस्थाना सहित देश के विख्यात कवियों ने काव्यपाठ किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमरनाथ उपाध्याय, आईएएस रहे। समारोह की अध्यक्षता विशेष सचिव, उच्च शिक्षा विभाग, उ.प्र. शासन एवं अध्यक्ष, राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान, उ.प्र. डॉ अखिलेश कुमार मिश्र, आईएएस ने द्वारा की गई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने संस्थान की सराहना करने के साथ ही यह कहा गया कि इस प्रकार के कार्यक्रम मातृशक्ति को प्रोत्साहन प्रदान करेंगे और राज्यकर्मी साहित्यकारों द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम साहित्य जगत में बहुत ही महत्वपूर्ण है। वहीं संस्थान के अध्यक्ष द्वारा जननी का स्थान सर्वाेपरि बताते हुए कहा गया कि हम सभी की प्रथम गुरु मां होती है, उनका परिवार, समाज और देश के विकास में योगदान अतुलनीय है। अतः हमारा उद्देश्य होना चाहिए कि देश में साहित्य के समावेशी विकास के लिए महत्वपूर्ण जननी की भूमिका को समुचित महत्व दिया जाये।

संस्थान की महामंत्री डॉ सीमा गुप्ता ने कहा कि संस्थान इस कार्यक्रम को आयोजित कर के हर्ष की अनुभूति कर रहा है। आगामी समय में कई नए साहित्यिक कार्यक्रमों की रूपरेखा भी संस्थान तैयार कर रहा है, जिन्हें शीघ्र ही आपके सम्मुख लेकर आया जायेगा, जिससे समस्त उत्तर प्रदेश के राज्यकर्मी एवं सेवानिवृत्त साहित्यकार लाभान्वित होंगे।

कार्यक्रम में कई गणमान्य अतिथि, कवियों के साथ-साथ संस्थान के सभी पदाधिकारी मौजूद थे, जिनमें विजय त्रिपाठी, डॉ शोभा दीक्षित ‘भावना’, चन्द्रदेव दीक्षित ‘चन्द्र’, सुरेश चन्द्र पाण्डेय, डॉ रविशंकर पाण्डेय, डॉ उमेश चन्द्र वर्मा ‘आदित्य’, मनीष गुप्त ‘कबीर’, डॉ हरी प्रकाश ‘हरि’, रवि प्रकाश मिश्र ‘सूर्य’, अनन्त प्रकाश तिवारी, सुरेन्द्र गौतम, डॉ अम्बरीश कुमार सिंह, रेनू वर्मा, राजेश वर्मा, बृजेश कुमार सिंह, मीना गौतम, अनुपम आनन्द, विपुल मिश्र, अभिषेक पाण्डेय सहित संस्थान के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button