उत्तर प्रदेशलखनऊ

ऐशबाग-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें निरस्त

लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के गोंडा जंक्शन पर यार्ड रिमॉडलिंग के कार्य की वजह से सोमवार को ऐशबाग-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस और गोरखपुर-जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों का संचालन निरस्त कर दिया गया है। इसके अलावा वाराणसी मंडल में दोहरीकरण का कार्य चल रहा है। इस वजह से लखनऊ जंक्शन से छह जून को चलने वाली लखनऊ-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस मऊ स्टेशन तक जाएगी। वापसी में सात जून को यह ट्रेन मऊ स्टेशन से रवाना होगी। इससे यात्रियों को दिक्कतें हो सकती हैं।

पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन के मुताबिक, लखनऊ मंडल के गोंडा जंक्शन पर यार्ड रिमॉडलिंग का कार्य चल रहा है।इसके चलते छह जून सोमवार को 15069/15070 गोरखपुर-ऐशबाग-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस, 05093/05094 गोरखपुर-गोंडा-गोरखपुर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन,15009/15010 गोरखपुर-मैलानी-गोरखपुर एक्सप्रेस,12572 आनंद विहार टर्मिनस-गोरखपुर हमसफर एक्सप्रेस,15065/15066 गोरखपुर-पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस,12587 गोरखपुर-जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस,15203/15204 बरौनी-लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस,12530/12529 लखनऊ जंक्शन-पाटलिपुत्र-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस, 11123 /11124 ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस का संचालन निरस्त कर दिया गया है।

इसी तरह से 15114/15113 छपरा कचहरी-गोमतीनगर-छपरा कचहरी एक्सप्रेस, 02564/02563 नई दिल्ली-सहरसा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल ट्रेन,02569/02570 दरभंगा-नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन स्पेशल ट्रेन,19602 न्यू जलपाईगुड़ी-उदयपुर एक्सप्रेस,15280 आनंद विहार टर्मिनस-सहरसा एक्सप्रेस,

14650 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस, 15707/15708 कटिहार-अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस,15273/15274 रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस, 12531/12532 गोरखपुर-लखनऊ-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस,15211/15212 दरभंगा-अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस,12203 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस,

15273/15274 रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस और 12203/12204 सहरसा-अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस का संचालन सोमवार को निरस्त कर दिया गया है।

इसके अलावा वाराणसी मंडल के औंड़िहार-सादात रेलखंड पर दोहरीकरण का कार्य चल रहा है। इसके चलते लखनऊ जंक्शन से छह जून को चलने वाली लखनऊ-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस मऊ स्टेशन तक जाएगी। वापसी में सात जून को यह ट्रेन मऊ स्टेशन से रवाना होगी। छह जून को बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस को रास्ते में 85 मिनट और वापसी में इस ट्रेन को 75 मिनट रोककर चलाया जाएगा। इससे यात्रियों को दिक्कतें हो सकती हैं।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button