ताज़ा ख़बरदेश

ग्वालियर में कांग्रेस नेता ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या, फरार ऋषभ भदौरिया की तलाश जारी

मध्य प्रदेश में एक कांग्रेस नेता पर अपनी ही पत्नी को गोली मारने का आरोप लगा है। आरोप है कि रविवार की रात ढाई बजे ऋषभ भदौरिया ने अपनी पत्नी भावना भदौरिया को गोली मार दी। इस हत्या के बाद ऋषभ भदौरिया वहां से फरार हो गये। इस घटना के बाद उनके बच्चे दहशत में हैं। मामला ग्वालियर जिले का है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऋषभ भदौरिया शहर के थाटीपुर स्थित दर्पण कॉलोनी में अपनी पत्नी भावना और अपने 2 बच्चों के साथ रहते हैं। देर रात कांग्रेस नेता का अपनी पत्नी के साथ किसी बात पर विवाद हो गया। इसके बाद नाराज ऋषभ ने अपनी पत्नी को गोली मार दी।

ऋषभ भदौरिया कांग्रेस के पूर्व जिला प्रवक्ता भी रहे हैं। जिस वक्त उन्होंने अपनी पत्नी को गोली मारी उस वक्त उनके दोनों बच्चे भी वहां सो रहे थे। गोली की आवाज सुनकर बच्चों की नींद खुल गई और वो सहम गये। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता के घर के पास ही उनके पिता और परिवार के कुछ अन्य सदस्य भी रहते हैं।

यह लोग भी गोली चलने की आवाज सुनकर वहां पहुंचे थे। इन्हीं लोगों ने तत्काल पुलिस को इस घटना की सूचना दी थी। फिलहाल पुलिस अब इस मामले में आगे की कार्रवाई करने में जुटी हुई है। यहां आपको याद दिला दें कि ऋषभ भदौरिया के खिलाफ साल 2020 में जिला बदर की कार्रवाई का नोटिस भी जारी किया गया था। आरोपी पर लूट और 4 हत्याओं का पहले से ही केस भी दर्ज है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button