उत्तर प्रदेशलखनऊ

राजधानी में मनायी गई महर्षि कश्यप एवं निषादराज गुह्य जयंती

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सृष्टि रचयिता महर्षि कश्यप एवं श्रीराम सखा निषाद गुह्यराज की जयंती बुधवार को बड़े ही हर्षोल्लास से मनाई गई। इस अवसर पर शहर के कई स्थानों पर शोभायात्रा भी निकाली गयी। कश्यप स्वाभिमान चेतना समिति के संस्थापक ब्रजमोहन कश्यप ने बताया कि महर्षि कश्यप की जयंती पर पूरे देश में उनका जन्मोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। हमें उनके बताए गए सत्मार्ग पर चलना चाहिए। उनकी नीतियों को अपने जीवन में अनुसरण करना हमारा उद्देश्य है। सभी को अपने इतिहास को याद रखना चाहिए, जो व्यक्ति अपना इतिहास याद नहीं रखता उसकी पीढ़ी खत्म हो जाती है। ललित कला अकादमी के अध्यक्ष सीताराम कश्यप ने इस अवसर पर अपने समाज के लोगों से नशे की लत से छुटकारा पाने की अपील की।

वहीं दूसरी तरफ बालागंज स्थित भगवान निषादराज की मूर्ति पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई गई। इस दौरान एकलव्य समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर निषाद ने बताया मनकामेश्वर मंदिर पर स्थित पार्टी कार्यालय पर निषादराज एवं महर्षि कश्यप की फोटो पर माल्यार्पण कर सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत की गई । जिसमे भगवान श्रीराम और निषादराज की मित्रता को दर्शित करती हुई भव्य झांकी निकाली गई। उसके बाद राधा कृष्ण आदि भव्य झांकियां व नित्य सांस्कृतिक प्रोग्राम का आयोजन किया गया तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम आए हुए लोगों के लिए तहरी भोज का आयोजन भी क्षेत्रीय कार्यालय पर किया गया।

चंद्रशेखर निषाद ने सरकार से मांग की कश्यप निषाद समाज अति पिछड़ा हुआ समाज है। समाज के उत्थान के लिए जिस तरह भगवान श्रीराम ने निषाद राज को अपना मित्र मानते हुए उन्हें दरबार में बराबर का स्थान दिया उसी तरह योगी सरकार निषाद समाज को सरकार में बराबर के स्थान दें। कश्यप निषाद समाज के पुश्तैनी पैशा बालू मौरंग खनन पट्टा मत्स्य पालन नौकायन आदि कार्य निषादों को पूर्ण रूप से सरकार हस्तांतरित करें। चंद्रशेखर निषाद ने मांग की कश्यप निषाद समाज की निर्धनता को देखते हुए सरकार को कश्यप निषाद समाज की स्नातक तक की पढ़ाई मुफ्त कर दी जाए। इस अवसर पर मुख्य रूप से रविंद्र कुमार उर्फ रामू निषाद, अवधेश कश्यप, अर्पित कश्यप, हर्ष निषाद, सुरेश पाल, अभिषेक गुप्ता, विनय सिंह, अंदीप सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button