उत्तर प्रदेशबड़ी खबररामपुर

आजम खान के गढ़ में खिला कमल, बड़े अंतर से जीते आकाश सक्सेना, खतौली में भाजपा की हार

उत्तर प्रदेश के रामपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा का कमल खिला है। भाजपा के उम्मीदवार आकाश सक्सेना ने 34000 से अधिक वोटों से जीत हासिल की है। आकाश सक्सेना ने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार असीम राजा को हराया है। रामपुर में भाजपा की जीत के चर्चा इसलिए भी खूब हो रही है क्योंकि कहीं ना कहीं यह शहर आजम खान का गढ़ है। आजम खान को विधानसभा से अयोग्य घोषित किए जाने के बाद यहां उपचुनाव हो रहे थे। आजम खान की प्रतिष्ठा दांव पर थी। लेकिन यहां भाजपा ने कमल खिलाने में कामयाबी हासिल की है। इस साल के शुरुआत में हुए चुनाव में यहां आजम खान ने आकाश सक्सेना को हराया था।

यह पहला मौका है जब रामपुर में आजम खान के सीट पर भाजपा ने जीत हासिल की है। आजम खान यहां से पहली बार 1980 में विधायक बने थे। तब से वह 1995 तक लगातार विधायक रहे। फिर 2002 में फरवरी से 27 अक्टूबर 2022 तक आजम खान या उनके परिवार का कोई सदस्य रामपुर से विधायक रहा है। इस रामपुर में इस बार भाजपा ने इतिहास रच दिया है। पिछले दिनों रामपुर में लोकसभा के हुए उप चुनाव में भी भाजपा ने जीत हासिल की थी। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के खतौली सीट पर भी उपचुनाव हुए थे। खतौली में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है। यहां से आरएलडी उम्मीदवार ने जीत हासिल की है।

खतौली में समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल गठबंधन के उम्मीदवार मदन भैया ने जीत हासिल की है। उन्होंने भाजपा के विक्रम सिंह सैनिक की पत्नी राजकुमारी सैनी को चुनावी मैदान में हराया है। खतौली में बसपा और कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार नहीं उतारे थे। खतौली सीट भाजपा के विधायक रहे विक्रम सिंह सैनी को दंगों में दोषी पाए जाने और 2 साल की कैद की सजा सुनाए जाने के बाद खाली हुई थी। 4 नवंबर को उनकी विदाई की रद्द कर दी गई थी।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button