उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

लोकसभा चुनाव 2024: मतदान बढ़ाने के लिए निर्वाचन आयोग मतदाताओं को दे रहा कई सहूलियतें, जानिए क्या

लखनऊ: लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण में जबरदस्त गर्मी देखने को मिलेंगी. इसके बाद के लोकसभा चुनाव के दो चरणों में भी प्रचंड गर्मी की आशंका है. इस कारण मतदान प्रतिशत कहीं काम ना हो जाए. इसको लेकर निर्वाचन आयोग विशेष प्रबंध कर रहा है. आयोग की ओर से अनेक तरह की छूट मतदाताओं को दिए जाने की तैयारी की जा रही है, जिससे उनको मतदान करने में सहूलियत हो.

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि तीनों चरणों के लिए लोकसभा स्तर पर बुलावा टोलियों का गठन करने के निर्देश दिए गए हैं. बुलावा टोलियों में बीएलओ के साथ ही स्थानीय स्तर पर आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्री, युवक मंगल दल, पंचायत स्तरीय कार्मिक शामिल होंगे. जनपद में स्थापित कंट्रोल रूम व एमपीएस एप में कम वोटिंग प्रतिशत वाले बूथों में बुलावा टोलियों को विशेष रूप से सक्रिय किया जाएगा.

प्रत्येक पोलिंग स्टेशन पर वोटर असिस्टेंस बूथ

नवदीप रिणवा ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाता जागरूकता संबंधी गतिविधियों व कार्यक्रमों में और गति लाने के निर्देश दिए गए हैं. बुलावा टोलियां भी इसी पहल के तहत किया गया एक प्रयास है.

इसके अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देशित किया है कि प्रत्येक पोलिंग स्टेशन पर वोटर असिस्टेंस बूथ बनाने के साथ वहां पर बीएलओ की उपस्थिति तथा मतदाता सूची की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाएगी. बीएलओ की ड्यूटी कहीं और नहीं लगाई जाएगी, जबकि बीएलओ स्वयं ही ड्यूटी पर रहेंगे, उसके स्थान पर उनके पुत्र, पति, रिश्तेदार ड्यूटी पर न रहें. जिन मतदाताओं को मतदाता सूचना पर्ची किन्हीं कारणों से प्राप्त नहीं हो सकीं हैं, वह मतदेय स्थल पर उपलब्ध मतदाता सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैं.

उन्होंने कहा कि राजनैतिक दलों द्वारा जारी की गई मतदाता पर्ची लाने वाले मतदाताओं को भी लौटाया न जाए, बल्कि उन्हें मतदान करने की सुविधा दी जाए. पोलिंग पार्टियों की जिम्मेदारी होगी कि मतदान के दिन मतदाता द्वारा उपलब्ध कराए गए, पहचान संबंधी दस्तावेज और मतदाता सूची में उपलब्ध विवरण से मामूली भिन्नता की स्थिति में उसे मतदान से वंचित न किया जाए.

उन्होंने कहा कि मतदान के दिन निर्वाचन ड्यूटी में लगे सभी कार्मिक एवं सुरक्षा बल मतदाताओं के साथ अच्छा व्यवहार करें. यदि कोई व्यक्ति मतदान के लिए अपने वाहन से परिवार के साथ बूथ पर जा रहा हो, तो उसे निर्धारित स्थान तक जाने दिया जाए, पुलिस द्वारा उसे रोका न जाए.

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान केंद्र के प्रवेश द्वार पर ही प्रत्येक पोलिंग बूथ की जानकारी, पानी की सुविधा, शौचालय आदि के संबंध में उचित साइनेज होने चाहिए. प्रत्येक पोलिंग स्टेशन पर न्यूनतम जरूरी सुविधा उपलब्ध कराई जाएं. पोलिंग स्टेशन परिसर में मतदाताओं की कतार तक छाया की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. मतदान प्रक्रिया प्रभावित न हो, इसलिए मतदान के दिन बिजली आपूर्ति में व्यवधान उत्पन्न न हो. लू से बचाव के लिए प्रत्येक मतदेय स्थल पर पैरामेडिक्स व आशा कार्यकर्ताओं के साथ पर्याप्त ओआरएस एवं मेडिकल किट उपलब्ध कराए जाएं.

सेक्टर टीम के पास एक पैरामेडिक कर्मी भी उपलब्ध कराया जाए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उपयोग किया जा सके. इसके अलावा सभी मतदान केन्द्रों में शीतल पेयजल, शौचालय, दिव्यांग व वृद्धजनों के लिए व्हील चेयर व कुर्सियों की व्यवस्था भी रहे.

जिला प्रशासन की पहल, पोलिंग पार्टियों को ठंडक पहुंचा रहा शर्बत

फतेहपुर में भीषण गर्मी के बीच जिला प्रशासन ने पोलिंग पार्टियों के रवानगी स्थल पर हर उस चीज का इंतजाम किया है, जिससे उन्हें राहत मिल सके प्रशासन ने 173 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 14 जोनल मजिस्ट्रेट, 6 एआरओ और एक आरओ की ड्यूटी लगाई है. इस लोकसभा सीट पर विभिन्न मतदान केंद्रों में 22 आदर्श बूथ भी बनाए गए हैं. जहां मतदाता वोट करने के बाद सेल्फी ले सकेंगे. 54 क्यूआरटी चलाई जाएगी. जिलाधिकारी सी.इंदुमति ने ज्यादा से ज्यादा मतदान की अपील की है.

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button