उत्तर प्रदेशलखनऊ

इको टूरिज्म से लाखों लोगों को मिलेगा रोजगार : वन मंत्री

  • वन एवं पर्यटन विभाग मिलकर यूपी को बनाएंगे ईको टूरिज्म हब

लखनऊ। अरण्य भवन, लखनऊ के सभागार में बुधवार को उत्तर प्रदेश में ईको टूरिज्म को बढ़ावा दिये जाने के उद्देश्य से पर्यटन एवं संस्कृति व वन विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की गयी। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, वन मंत्री डा. अरूण कुमार सक्सेना व राज्य मंत्री, वन के.पी. मलिक ने विभागीय अधिकारियों से विकास योजनओं के संबंध में पूछताछ की।

राज्य मंत्री, वन विभाग (स्वतंत्र प्रभार) अरूण कुमार सक्सेना ने बताया कि ईको टूरिज्म से लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा। वन मंत्री ने विभाग की 19 योजनाओं को एक वर्ष के भीतर पूर्ण कर लिये जाने के सख्त निर्देश दिये। डा0 सक्सेना ने कहा कि उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा प्रदेश के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर कराये जा रहे कार्यों के फलस्वरूप देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को स्तरीय पर्यटक सुविधायें प्राप्त हो सकेगी और उनका पर्यटन-अनुभव बेहतर हो सकेगा।

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने समय-समय पर योजनाओं का निरीक्षण किये जाने के लिए पर्यटन एवं वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि पर्यटन एवं वन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से इको टूरिज्म बोर्ड के गठन के पश्चात उत्तर प्रदेश के इन्दिरा गांधी स्मारक वानस्पतिक उद्यान, रानीपुर टाइगर रिजर्व, काशी वन्य जीव प्रभाग, औरवटांड, कतर्नियाघाट वन्य जीव विहार, अमानगढ़ टाइगर रिजर्व, लखीमपुर खीरी में दक्षिण खीरी वन प्रभाग के मोहम्मदी रेंज, शाकुम्भरी ईको टूरिज्म स्पाट विकसित किये जा रहे हैं। इसी तरह मोहण्ड रेंज ईको टूरिज्म स्पाट, हाथीनाला बायो डाइवर्सिटी पार्क बनाया जा रहा है। इसके अलावा हैदरपुर वेट लैण्ड, छनपतर, पीलभीत टाईगर रिजर्व, समसपुर पक्षी विहार, सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग, सूरसरोवर पक्षी विहार, कीठम झील, रपड़ी वन क्षेत्र, गुर्मा रेंज स्थित सलखन फासिल्स पार्क, ढ़ंढ़ौरा वाटर फाल, विजय सागर पक्षी विहार वन अभ्यरणों में विकास कार्य कराये जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी ने यह सुझाव दिया कि पर्यटन एवं वन विभाग आपस में परस्पर सहयोग के साथ कार्य करें। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 में ईको टूरिज्म से सम्बन्धित लगभग 830 करोड़ रूपये के एम.ओ.यू. हस्ताक्षरित किये गये हैं, जिनका क्रियान्वयन दोनों विभाग सफलतापूर्वक मिल कर करें। बैठक में ममता संजीव दुबे, मुख्य प्रधान वन संरक्षक तथा वन बल प्रमुख,मनोज कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव, वन विभाग, मुकेश कुमार मेश्राम, प्रमुख सचिव एवं महानिदेशक पर्यटन तथा प्रखर मिश्रा, निदेशक पर्यटन भी उपस्थित थे।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button