उत्तर प्रदेशलखनऊ

बढ़ते कोरोना के बीच आज से खुले इंटरमीडिएट स्कूल, दो पाली में चलाई जा सकती हैं क्लास

लखनऊ। नए साल की शुरुआत के बाद सोमवार से राजधानी के अधिकांश निजी स्कूल खुल गए हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच खुले स्कूलों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सिटी मांटेसरी स्कूल ने अपनी सभी शाखाओं के सभी कक्षाओं के बच्चों के लिए 3 जनवरी से स्कूल खोल दिए हैं। वहीं कुछ स्कूलों में अभी शीतकालीन अवकाश जारी है। लखनऊ पब्लिक स्कूल की ओर से कोरोना काल के चलते दो शिफ्ट में कक्षाओं के संचालन किए जाने का आदेश पहले ही किया जा चुका है।

इसी तरह एसकेडी एकेडमी ने 24 दिसंबर से ही कक्षा एक से पांच तक के बच्चों के लिए शुरू कर दी है। वहीं अन्य निजी स्कूलों की ओर से सफाई भी दी गई है कि अगर कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते हैं तो स्कूल एक शिफ्ट के बजाय दो य तीन शिफ्ट में कक्षा संचालन का निर्णय फिर से ले सकते हैं। बच्चों की सुरक्षा से जुड़े मामला होने के चलते अभिभावक भी स्कूलों से यह आस लगाए बैठे हैं।

दो पाली में चलाई जा सकती हैं क्लास

लखनऊ पब्लिक स्कूल (सीपी सिंह फाउंडेशन) के प्रबंधक लोकेश सिंह ने बताया कि स्कूल प्रशासन की ओर से अभिभावकों को संदेश जारी कर कहा गया है कि महामारी से बचाव के कारण कक्षाएं दो शिफ्ट में संचालित की जाएंगी। इसके तहत पहली पाली सुबह 8:15 से 11:30 तक और दूसरी पाली दोपहर 12:15 से 03:30 तक।

इसके तहत 50 फीसदी छात्र प्रति शिफ्ट में रहेंगे। बच्चो को मास्क के साथ ही स्कूल में प्रवेश दिया जाएगा। सर्दी,जुखाम, बुखार आदि से पीड़ित होने पर अभिभावकों को बच्चों की डायरी के माध्यम से अथवा फोन पर सूचना देनी होगी। स्कूल की ओर से अभिभावकों से यह भी अपील किया गया है कि तबियत खराब होने पर माता पिता बच्चों को स्कूल न भेजें। वहीं अन्य स्कूलों ने भी इसी दिशा में विचार करना शुरू कर दिया है।

आज से स्कूल खुल गए हैं।हमारे लिए बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है। इसलिए सभी शाखाओं में कोविड प्रोटोकाल का कड़ाई से पालन किया जा रहा है। आगे की स्थिति को देखते हुए मैनेजमेंट स्तर पर उचित निर्णय लिया जाएगा।

ऋषि खन्नाप्रवक्तासीएमएस

हमने 24 दिसंबर से ही कक्षा एक से पांच तक के बच्चों के लिए आनलाइन क्लास शुरू कर दी थी। वहीं अन्य के लिए दस जनवरी से स्कूल खुलेगा। उस वक्त की स्थिति को देखते हुए निर्णय लिया जाएगा। हमारे लिए बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है।

मनीष सिंहएमडी एसकेडी एकेडमी

महामारी को लेकर किसी भी स्कूल द्वारा लापरवाही बरता जाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी स्कूल अपने स्तर पर सतर्कता के सभी संभव व कारगर उपाए अपनाएं। औचक निरीक्षण के दौरान अगर किसी भी स्कूल द्वारा कोरोना गाइडलाइंस को लागू किए जाने में लापरवाही मिलती है तो संबंधित स्कूल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। आज से कई स्कूल शुरू हो गए हैं। जिन्हें स्कूल खोलना है वह खोल सकते हैं, मगर कोरोना से बचाव के लिए सतर्कता का पालन अनिवार्य रूप से करना होगा।

-डॉ अमरकांत सिंहडीआइओएस लखनऊ

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button