उत्तर प्रदेशबड़ी खबरबहराइचसियासत-ए-यूपी

यूपी में लगेगा जीत का चौका, मोदी बोले- राज्य के विकास के लिए डबल इंजन की सरकार जरूरी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है। इन सबके बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहराइच में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाई और साथ ही साथ समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। मोदी ने कहा कि आप जो इतनी बड़ी संख्या में भाजपा को आशीर्वाद देने आए हैं उससे साफ है यूपी चुनाव में इस बार भी जीत का चौका लगने वाला है। एक बार 2014, दूसरी बार 2017,  तीसरी बार 2019 और इस बार चौका। उन्होंने काह कि ये धरती महाराजा सुहेलदेव के पराक्रम की महक लिए हुए है। पिछले वर्ष मुझे उनके स्मारक के शिलान्यास का भी सौभाग्य मिला। इस स्मारक में उनकी भव्य प्रतिमा भी लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन के समय किसी का साथ नहीं छोड़ती है। उन्होंने कहा कि इतने बड़े राज्य की जिम्मेदारी मजबूत कंधों पर होनी चाहिए और इसीलिए टफ टाइम के लिए टफ लीडर जरूरी है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आप देख रहे हैं कि इस समय दुनिया में कितनी उथल-पुथल मची हुई है। ऐसे में आज भारत का ताकतवर होना, भारत और पूरी मानवता के लिए बहुत जरूरी है। आज आपका एक-एक वोट भारत को ताकतवर बनाएगा। सुहेलदेव की धरती के लोगों का एक-एक वोट, देश को मजबूती देगा। उन्होंने कहा कि हमने तमाम संघर्षों से लोहा लेते हुए, आजादी से यहां तक का सफर तय किया है। हर भारतीय का ध्येय एक विकसित और समृद्ध भारत है। इस समृद्ध भारत के लिए उत्तर प्रदेश का विकसित और समृद्ध होना उतना ही जरूरी है। मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज विकास के जिस रास्ते पर चल पड़ा है, उसमें डबल इंजन की सरकार उतनी ही जरूरी है। मैंने 2014 से लेकर 2017 तक इन घोर परिवारवादियों का, उनका कामकाज, उनका कारोबार, उनके कारनामें बहुत करीब से देखा है।

वाराणसी से सांसद मोदी ने कहा कि दु:ख होता है जब अपने स्वार्थ के लिए घोर परिवारवादियों की सरकारें जनता के हित को ही स्वाहा कर देती हैं। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले बस्ती, गोंडा, बहराइच और बलरामपुर के लोगों ने भी बहुत भेदभाव झेला। अब योगी आदित्यनाथ की सरकार पिछले 5 वर्षों से हर वो प्रयास कर रही है, जो आपके जीवन में सहूलियत ला सके और गरीब को सम्मान दे सके।  मोदी ने कहा कि जनता को डराने वाले आज डर रहे हैं। योगी सरकार यहां की बिगड़ी कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने में कामयाब हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के प्रयासों की वजह से अब उत्तर प्रदेश में डर का माहौल दूर हो रहा है। आपके लिए आगे बढ़ने के रास्ते खुल रहे हैं, नए रास्ते बन रहे हैं। आप बच्चे को अच्छी शिक्षा देना चाहते हैं, इसलिए भाजपा सरकार स्कूलों की स्थिति सुधार रही है।

मोदी ने कहा कि आप सभी को पता है कि गरीब के घर में कोई अनहोनी हो जाये तो उस परिवार पर क्या बीतती है। पैसे की कमी तो गरीब के जीवन पर दोहरा संकट ला देती है। गरीब की इसी तकलीफ को समझते हुए हमारी सरकार ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना शुरू की थी। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से हमने गरीब को 2-2 लाख रुपये का सुरक्षा कवर दिया। आज यूपी के साढ़े 4 करोड़ से ज्यादा मेरे गरीब भाई बहन इन योजनाओं से जुड़े हुए हैं। आपको जानकर खुशी होगी कि यूपी के गरीब परिवारों को बीते वर्षों में करीब 1,000 करोड़ रुपये की मदद सीधे उनके खाते में दी गई है। गरीबों के लिए सरकार की इसी संवेदनशीलता को इस कोरोना के काल में भी देखा है और महसूस किया है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button