उत्तर प्रदेशलखनऊ

कब तक रिटायर कर्मियों के भरोसे चलेगा चीनी मिल संघ!

  • सहकारी चीनी मिल संघ का हाल बेहाल
  • रिटायर कर्मियों को अस्थाई नियुक्ति देने का सिलसिला बदस्तूर जारी

लखनऊ। अधिकारियों और कर्मचारियों की कमी के चलते उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ का हाल बेहाल होता जा रहा है। संघ में अधिकारियों की संख्या कम होने के कारण एक एक अधिकारी के पास कई कई अनुभागों की जिम्मेदारी सौंप रखी गई है। यही नहीं संघ में दर्जनों अधिकारियों से रिटायरमेंट के बाद भी लंबे समय से काम लिया जा रहा है। प्रदेश का चीनी मिल संघ कब तक रिटायरमेंट कर्मियों के भरोसे चलेगा। यह सवाल संघ के कर्मियों और अधिकारियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इसको लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही है। वहीं दूसरों चीनी मिल अधिकारी परिषद ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर सेवानिवृत आयु सीमा को 60 वर्ष से बढ़ाकर 62 वर्ष किए जाने की मांग की है।

मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में बताया गया है कि संघ से संबद्ध दो दर्जन सहकारी चीनी मिलों में करीब 14 हजार पद सृजित है। इस पदों के सापेक्ष में मात्र करीब 2700 कार्मिक कार्यरत हैं। इसी प्रकार संघ और चीनी मिलों में अधिकारियों के करीब 1270 पद स्वीकृत है। इन पदों के सापेक्ष में मात्र 263 अधिकारी ही कार्यरत है। बताया गया है कि संघ और चीनी मिलों में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों में करीब 100 कर्मचारी 31 दिसंबर को सेवानिवृत हो गए। इन सेवानिवृत कर्मियों में से कई को अस्थाई नियुक्ति प्रदान का दी गई है। बड़ी तादाद में अधिकारियों और कर्मियों के सेवानिवृत होने के बाद सहकारी चीनी मिल संघ और संबद्ध चीनी मिलों की स्थिति और दयनीय हो गई है।

परिषद ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ की सेवा शर्तों में संशोधन करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि संघ में सेवानिवृत की आयु सीमा को 60 वर्ष से बढ़ाकर 62 वर्ष की जाए। परिषद ने कहा है कि प्रदेश सरकार में जब सेवानिवृत की आयु सीमा 58 वर्ष थी उस समय उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ लिमिटेड में सेवानिवृत की आयु सीमा 60 वर्ष थी। वर्तमान समय में प्रदेश सरकार/शासन में सेवानिवृत की आयु 60 वर्ष हो जाने के बाद कई सहकारी संस्थाओं में सेवानिवृत की आयु सीमा को 62 वर्ष किया भी जा चुका है।

रिटायर कर्मियों को सौंप रखी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ और चीनी मिलों में सेवानिवृत अधिकारियों का बोलबाला है। संघ कार्यालय में सेवानिवृत हुए अकाउंटेंट सतेंद्र सिंह, सतेंद्र श्रीवास्तव, हीरालाल पाल समेत आधा दर्जन से अधिक अधिकारी आज भी अस्थाई नियुक्ति के बाद एक्सटेंशन लेकर लगातार काम कर रहे है। इसी प्रकार दर्जन भर चीनी मिलो में सेवानिवृत हो चुके पीसीएस अधिकारियों को बतौर महाप्रबंधक (जीएम) तैनात कर रखा है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button