उत्तर प्रदेशलखनऊ

व्यापारियों का भाजपा राज में हो रहा उत्पीड़न: संजय सिंह

  • हमारा नारा भ्रष्टाचार मुक्त नगर पालिका एवं भ्रष्टाचार मुक्त नगर निगम होगा

लखनऊ। भाजपा राज में जीएसटी विभाग की छापेमारी से व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है यह बाते सोमवार को आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि दिल्ली एमसीडी हिमाचल प्रदेश एवं गुजरात उप चुनाव के बाद अब आम आदमी पार्टी का सारा फोकस उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव पर है। संजय सिंह ने कहा कि नगर निकाय चुनाव के वार्डों, चेयरमैन और मेयर के आरक्षण आ गए और इन सभी पर आपत्तियां मांगी गई हैं। जिसके बाद अंतिम तारीखों की घोषणा हो जाएगी।

संजय सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव समाप्त होने के बाद से लगातारआप कार्यकर्ता जनता को विभिन्न अभियानों के माध्यम से जागरूक करते आ रहे हैं, चाहे नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार की बात हो, वार्डों में संगठन बनाने का कार्य हो, नगरों में संगठन बनाने का कार्य हो, नगरीय क्षेत्रों में बूथ बनाने का काम हो ऐसे सभी कार्यों को आम आदमी पार्टी बखूबी करती आ रही है।

संजय सिंह ने कहा कि लगभग 12000 वार्ड हैं और 763 इकाई है जिन पर आम आदमी पार्टी मजबूत प्रत्याशियों को उतारेगी। उन्होंने कहा सभी सीटों पर आम आदमी पार्टी द्वारा चुनाव लड़ा जाएगा। हमारा सबसे बड़ा मुद्दा होगा नगरपालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त करना। उन्होंने कहा वाटर टैक्स और कमर्शियल टैक्स के नाम पर भ्रष्टाचार फैला हुआ है जिसे समाप्त करना आम आदमी पार्टी का उद्देश्य होगा और हमारा नारा भ्रष्टाचार मुक्त नगर पालिका एवं भ्रष्टाचार मुक्त नगर निगम होगा जिसमें नगरीय क्षेत्रों की साफ-सफाई आम आदमी पार्टी की प्राथमिकता होगी।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में 15 साल से व्याप्त भाजपा के कुशासन को दिल्ली की जनता ने इस बार समाप्त कर दिया वहां आम आदमी पार्टी की जीत हुई। उन्होंने कहा कि गुजरात में 13 फीसदी वोट आम आदमी पार्टी को मिला अर्थात 41 लाख वोट आप को मिले और यही वजह है कि आम आदमी पार्टी को अब एक राष्ट्रीय पार्टी की पहचान मिल चुकी है और विभिन्न जिलों और राज्यों से प्रदेश कार्यालय लखनऊ में हमारे पास लोग आम आदमी पार्टी की सदस्यता लेने के लिए आए हैं। वहीं निकाय चुनाव प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह एवं निवर्तमान प्रदेश महासचिव दिनेश सिंह पटेल मौजूद रहे।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button