उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

होमगार्ड जवानों के स्वास्थ्य की चिंता भी करेगी सरकार

  • योगी सरकार आयुषमान भारत के तहत होमगार्ड के समस्त स्वयंसेवकों का कराएगी स्वास्थ्य बीमा
  • 100 दिनों में प्रस्ताव तैयार कर 25 सितम्बर तक मिशन मोड पर दिया जाएगा स्वास्थ्य बीमा

लखनऊ। उप्र के होमगार्ड जवान भी अब अच्छे स्वास्थ्य और उच्च मनोबल के साथ प्रदेश में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाने की ड्यूटी करते नजर आएंगे। प्रदेश सरकार उनके स्वास्थ्य की चिंता करेगी। आयुष्मान भारत योजना से महिला और पुरुष होमगार्ड जवानों का स्वास्थ्य बीमा कराया जाएगा। किसी भी बीमारी के समय होमर्गाड जवान खुद का और परिवार के सदस्यों का इलाज बिना किसी बाधा के करा सकेंगे।

राज्य सरकार होमगार्ड विभाग को लगातार अन्य सुरक्षा बलों के समान सुविधाएं देने के प्रयास में जुटी है। दूसरे कार्यकाल में सरकार ने इस कार्य को और तेजी से शुरू किया है। होमगार्ड के जवानों को भी सुविधाएं मिलें और वे प्रदेश की शांति व्यवस्था बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकें, इसके लिए पिछले कार्यकाल में भी कई योजनाएं शुरू कर चुकी है।

सरकार ने विभाग के अधिकारियों को होमगार्ड जवानों को स्वास्थ्य बीमा का लाभ देने के प्रस्ताव को 30 जून तक शासन में भेजने के लिए कहा है। सरकार की मंशा 25 सितम्बर तक समस्त होमगार्डों को आयुष्मान भारत के तहत मिशन मोड पर स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिये जाने की है। इस योजना के लागू होने से समस्त होमगार्ड स्वयंसेवकों और उनके परिजन को निरोगी रहने का नायाब तोहफा मिलेगा।

गौरतलब है कि प्रदेश सरकार होमगार्ड्स विभाग में 20 प्रतिशत पदों पर महिलाओं की भर्ती की बड़ी घोषणा कर चुकी है। उनके लिए भी वर्तमान परिस्थितियों के अनुकूल और आधुनिक प्रशिक्षण की व्यवस्था करने जा रही है। उत्तर प्रदेश होमगार्ड संगठन के लिए भारत सरकार ने वर्तमान में एक लाख 18 हजार 348 होमगार्ड स्वयंसेवकों की स्वीकृति दी है। जिनमें 785 ग्रामीण, 366 नगरीय कम्पनियों सहित कुल 1151 कम्पनियों की संरचना की गई है। इसमें 25 महिला एवं 60 स्वतंत्र महिला प्लाटून शामिल हैं।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button