उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

लखनऊ में घर खरीदने का सुनहरा मौका; LDA के फ्लैट्स पर मिलेगी 2.50 लाख तक छूट, जानें क्या है योजना?

लखनऊ : नए साल 2025 में लखनऊ में अपना घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर है. लखनऊ विकास प्राधिकरण ने अपने फ्लैटों पर दी जा रही छूट की अवधि को तीन महीने बढ़ा दिया है. इसके तहत ‘पहले आओ पहले पाओ योजना’ में उपलब्ध फ्लैटों पर एक लाख से लेकर 2.50 लाख रुपये की छूट का लाभ अब 30 मार्च तक मिलेगा. इसके अलावा पूर्व में दी जा रही सभी प्रकार की छूट भी प्रभावी रहेंगी.

45 दिन में पूरा पैसा जमा करने पर मिलेगी 6 प्रतिशत की अतिरिक्त छूटः एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा ‘पहले आओ-पहले पाओ’ योजना के तहत बेचे जा रहे फ्लैटों पर कई प्रकार की सहूलियत व छूट दी जा रही है. इस क्रम में 45 दिन में फ्लैट के मूल्य का 90 प्रतिशत जमा करने पर 6 प्रतिशत की छूट, 60 दिन में फ्लैट के मूल्य का 90 प्रतिशत जमा करने पर 5 प्रतिशत की छूट, 75 दिन में फ्लैट के मूल्य का 90 प्रतिशत जमा करने पर 4 प्रतिशत की छूट, 90 दिन में फ्लैट के मूल्य का 90 प्रतिशत जमा करने पर 03 प्रतिशत की छूट दी जा रही है. लखनऊ विकास प्राधिकरण की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 22 अक्टूबर से 31 दिसम्बर 2024 तक फ्लैटों पर छूट का ऑफर निकाला गया था.

30 मार्च जारी रहेगा बम्पर ऑफरः 22 लाख से 50 लाख रूपये कीमत के फ्लैटों का पंजीकरण/आवंटन कराने पर एक लाख की छूट, 50 लाख से 75 लाख कीमत के फ्लैटों पर 1.50 लाख, 75 लाख रूपये से अधिक कीमत के फ्लैटों पर 2.50 लाख रुपये की छूट का प्रावधान किया गया था. लोगों ने इस ऑफर को खूब सराहा और महज 70 दिनों के अंदर ही एलडीए की विभिन्न योजनाओं में 230 फ्लैटों की बिक्री छूट की अवधि को तीन महीने के लिए बढ़ा दिया गया है. 30 मार्च, 2025 तक इस आकर्षक ऑफर का लाभ उठाकर फ्लैट खरीद सकते हैं.

500 से 1900 वर्गफीट क्षेत्रफल के फ्लैटः एलडीए सचिव विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं में 500 से 1900 वर्गफीट के वन बीएचके, टू बीचके, 3 बीएचके व 4 बीएचके फ्लैट उपलब्ध हैं. जिनकी कीमत लगभग 23 लाख रुपये से 1.08 करोड़ रुपये तक है. इसमें सरकारी कर्मचारियों को फ्लैट की कीमत का 25 प्रतिशत व सामान्य नागरिकों को 35 प्रतिशत भुगतान करने पर हायर पर्चेज एग्रीमेंट के तहत फ्लैट का कब्जा भी दिया जा रहा है. इसके अलावा नये नियम व शर्तों के तहत कोई भी व्यक्ति/परिवार किसी भी बहुमंजिला आवासीय योजना में एक से अधिक फ्लैट खरीद सकते हैं. साथ में विभिन्न अपार्टमेंट्स में 2 बीएचके के दो फ्लैटों को जोड़कर बड़ा फ्लैट बनाने की सुविधा भी उपलब्ध है.

इन अपार्टमेंट्स में बिके सर्वाधिक फ्लैटः अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा ने बताया कि हाल के दिनों में एलडीए के फ्लैटों की ब्रिकी में काफी बढ़ोतरी हुई है. कुल 230 फ्लैट बिके हैं. इसमें जानकीपुरम योजना के सरगम अपार्टमेंट में सर्वाधिक 65 फ्लैट बिके हैं. इसके अलावा सीजी सिटी में 43, देवपुर पारा योजना में 33, ऐशबाग हाइट्स में 26, अश्लेषा व सृजन अपार्टमेंट में 10-10 और दीपशिखा अपार्टमेंट में 08 फ्लैट बिके हैं.

इन योजनाओं में उपलब्ध हैं फ्लैट
– गोमती नगर योजना
– जानकीपुरम योजना
– प्रियदर्शिनी योजना (सीतापुर रोड)
– अलीगंज योजना
– ऐशबाग योजना
– कानपुर रोड योजना
– देवपुर पारा योजना
– शारदा नगर योजना

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button