उत्तर प्रदेशलखनऊ

पीलीभीत में टाइगर रिजर्व इको टूरिज्म के लिए धनराशि अवमुक्त

लखनऊ। राज्य सरकार द्वारा बरेली व मुरादाबाद मण्डल के अन्तर्गत आने वाले जनपदों में पर्यटन विकास की विभिन्न परियोजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। इनमें से कुछ योजनाएं पूरी हो गयी है तथा शेष पर कार्य प्रगति के विभिन्न चरणों में है। यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी है। पर्यटन मंत्री ने बताया कि पीलीभीत में टाइगर रिजर्व इको टूरिज्म के कार्यों के लिए 362.06 लाख रूपये की धनराशि अवमुक्त करके कार्य कराया जा रहा है।

जयवीर सिंह ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र पीलीभीत में पर्यटन विकास के अन्तर्गत पर्यटन स्थलों पर विभिन्न कार्यों के लिए 17.95 लाख रूपये की धनराशि व्यय करके शत-प्रतिशत कार्य पूरा करा लिया गया है। इसी प्रकार पीलीभीत के तहसील बीसलपुर स्थित श्री शंकर जी महाराज मन्दिर, ग्रामसभा, नुरानपुर, मुड़िया बरखेड़ा का पर्यटन विकास कराया जा रहा है। इसके लिए 219.37 लाख रूपये की धनराशि जारी की गयी है। यहां पर भी कार्य प्रगति पर है। इसी प्रकार शाहजहांपुर नगर क्षेत्र में खन्नौत नदी पर स्थित हनुमान धाम के बायें तट पर घाट का निर्माण तथा सौन्दर्यीकरण का कार्य के लिए 93 लाख रूपये की धनराशि अवमुक्त की गयी है।

पर्यटन मंत्री ने बताया कि बरेली जनपद के क्षेत्रीय पर्यटक कार्यालय के जीर्णोद्घार एवं सौन्दर्यीकरण के लिए उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड द्वारा 15 लाख रुपये से कराया जा रहा है। वहीं जनपद सम्बल (मुरादाबाद मण्डल) के ग्राम चन्द्रायन चन्दौसी रोड स्थित चन्द्रेश्वर महादेव मन्दिर के पर्यटन विकास के लिए 83.83 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त करके कार्य कराया जा रहा है।

जयवीर सिंह ने बताया कि जनपद सम्बल के रायसत्ती के निकट बेलासत्ती स्थित भुवनेश्वर महादेव मन्दिर के विभिन्न कार्य 82.97 लाख रूपये की लागत से कराये जा रहे है। इसी प्रकार संभल में ही सूर्यकुण्ड मन्दिर के विभिन्न कार्य के लिए 75.31 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृति की गयी थी। अब यह कार्य शत-प्रतिशत पूरा हो गया है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button