उत्तर प्रदेशलखनऊ

कांग्रेस कार्यालय में महात्मा गॉधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया याद

  • कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय पर महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर कांग्रेस पदाधिकारियों ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर गांधी के विचारों को याद किया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय पर महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर कांग्रेस पदाधिकारियों ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर गांधी के विचारों को याद किया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष व पूर्व विधायक सतीश आजमानी ने कहा कि आज बापू की शहादत के 74 वर्ष हो गए। देश में जब नफरत की राजनीति का माहौल चल रहा है, ऐसे समय में बापू की शिक्षाओं को याद करना और उनका पालन करना अति आवश्यक हो गया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा गाँधी जी के हत्यारे को महिमामंडित करती रहती है। कई मौकों पर गांधी जी के विचारों को गलत ठहराया जाता है। लोग अपशब्दों का भी उपयोग करते हैं, लेकिन इससे गांधी जी के विचारों को दबाया नहीं जा सकता है। गांधीजी सिर्फ एक व्यक्ति नहीं बल्कि विचार हैं, गांधी जी की शिक्षाओं पर चलकर ही देश की समग्र तरक्की संभव है।

इस मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी, पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला उत्तर प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग चेयरमैन पंकज श्रीवास्तव, प्रिन्ट मीडिया संयोजक अशोक सिंह, प्रदेश प्रवक्ता / डिजिटल मीडिया संयोजक अंशू अवस्थी, प्रवक्ता सचिन रावत, रफत फातिमा, सहित अन्य तमाम कांग्रेस नेता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button