उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

लोकसभा चुनाव का पांचवां चरण Live; यूपी की 14 सीटों पर वोटिंग जारी, रायबरेली में अदिति सिंह और भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप ने किया मतदान

भाजपा प्रत्याशी ने कहा, इस बार राहुल गांधी को हराऊंगा

रायबरेलीः रायबरेली में मतदान सुबह 7 बजे से जारी है. सदर विधायक अदिति सिंह लालूपुर चौहान बूथ पर मतदान किया. इस दौरान अदिति ने कहा यह एक बड़ा सामाजिक पर्व है. सभी मतदाताओं को वोट जरूर देना चाहिए. अदिति सिंह ने कहा कि इस बार भाजपा को अधिकतम सीट मिलेंगी. तीसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं. वहीं, रायबरेली से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह ने केंद्रीय विद्यालय के बूथ पर पहुंच कर मतदान किया. मतदान के बाद उन्होंने कहा कि रायबरेली से इस बार राहुल गांधी को हराएंगे.

08:19 May 20

चायल के बूथ संख्या 53 में ईवीएम खराब

कौशाम्बी: चायल तहसील क्षेत्र के मूरतगंज विकासखंड क्षेत्र के बरई सलेमपुर बूथ संख्या 53 में ईवीएम खराब है. इस बूथ पर मतदाता अपने लाइन पर खड़े हैं लेकिन को वोट नहीं डाल सका है. हालांकि सेक्टर मजिस्ट्रेट को सूचना दी गई, सेक्टर मजिस्ट्रेट ने दूसरी वोटिंग मशीन ले जाकर सेट कर रहे हैं.

08:11 May 20

हमीरपुर में वोटिंग जारी

हमीरपुर में केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने श्री विद्यामंदिर इंटर कॉलेज के बूथ पर मतदान किया.

07:59 May 20

फतेहपुर लोकसभा सीट के लिए मतदान जारी

फतेहपुर लोकसभा क्षेत्र में सुबह 7 बजे से ही मतदानजारी है. इसी बीच खखरेरु थाना क्षेत्र के हकीमपुर खंतवां गांव के बूथ संख्या 289 की ईवीएम में खराबी आ गई है. चुनाव अधिकारी और प्रशासन दूसरी मशीन की व्यवस्था कराई जा रही है. फिलहाल मतदान प्रभावित है. मतदाता लाइन में लगकर मतदान मशीन सही होने का इंतजार कर रहे हैं.

07:17 May 20

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद मायावती ठीक सात बजे लखनऊ के मतदान स्थल पर पहुंचकर मतदान किया. इसके बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि इस बार लोग बदलाव के लिए वोट कर रहे हैं. मायावती ने कहा कि मैंने अपना वोट डाल दिया है और सभी लोग जलपान बाद में करें पहले अपना वोट डालने के लिए जरूर जाएं.

06:18 May 20

राजनाथ सिंह और राहुल गांधी सहित 144 उम्मीदवार मैदान में

लखनऊः लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है. मोहनलालगंज (अजा), लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन (अजा), झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशाम्बी (अजा), बाराबंकी (अजा), फैजाबाद, कैसरगंज, गोण्डा लोकसभा सीटों पर मतदान शुरू होने से पहले ही लोग बूथों पर पहुंचकर कतार में लग गए थे. इसके साथ लखनऊ पूर्व विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है. इस चुनाव में कई वीआईपी उम्मीदवार भी मैदान में हैं. जिसमें रायबरेली से राहुल गांधी, लखनऊ से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कैसरगंज से बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करण सिंह शामिल हैं. बता दें कि इन 14 लोकसभा सीटों पर 2 करोड़ 71 लाख 36 हजार 363 मतदाता हैं, जो 144 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला अपने मत से करेंगे.

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button