उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

पराजय से विचलित होकर बहकी-बहकी बातें कर रहे अखिलेश : केशव प्रसाद मौर्य

  • उपमुख्यमंत्री केशव का अखिलेश के साथ राहुल गांधी पर भी वार

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और उप्र के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बीच तलवारें खिची हुई हैं। प्रदेश के दोनों नेता एक दूसरे पर हमलावर हैं। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को ट्वीट कर अखिलेश यादव पर हमला बोला है।

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव पहले भाजपा के खिलाफ अपने 125 विधायकों को एक साथ एकत्रित कर लें, मैं जानता हूँ कि चुनावों में लगातार पराजय से बिगड़े स्वास्थ्य के कारण आप (अखिलेश यादव) बहकी बहकी बात करते हैं। केशव मौर्य ने कहा कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम, जनता के आशीर्वाद और मोदी मॉडल पर काम से भाजपा 25 साल सत्ता में बनी रहेगी।

विधान सभा सत्र के दौरान शुरू हुई खींचतान एक बार फिर से अखिलेश यादव के उस बयान से बढ़ी, जिसमें उन्होंने (अखिलेश) केशव को सपा ज्वाइन करने का न्योता दिया। अखिलेश ने कहा कि केशव प्रसाद मौर्य यदि सपा ज्वाइन करते हैं तो वह उन्हें मुख्यमंत्री बना देंगे। इस पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत भाजपा के अन्य नेता अखिलेश यादव पर हमलावर हो गये।

इससे पहले उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक मीडिया संस्थान के प्रतिनिधि के सवालों का जवाब देते हुए राहुल गांधी और अखिलेश यादव को मनोरंजन का चेहरा करार दिया। उन्होंने कहा कि देश की राजनीति में मनोरंजन के दो चेहरे हैं। एक राहुल गांधी जो मनोरंजन के लिए भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। दूसरे अखिलेश यादव हैं जो चुनाव हारने के बाद मनोरंजन कराने वाले बातें बोलते हैं।

केशव ने कहा कि अखिलेश यादव की स्वयं की पार्टी में टूट पड़ी हुई है। उनका परिवार उनसे नाराज है। आगे उन्होंने कहा कि जो जिन्ना के भक्त हैं वो राम भक्त के साथ कैसी बातें कर सकते हैं। मुझे नहीं लगता है कि 2024 में समाजवादी पार्टी का खाता भी खुलेगा।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button