आज़मगढ़उत्तर प्रदेशलखनऊ

डिंपल यादव आजमगढ़ से लड़ सकती हैं लोकसभा का उपचुनाव

लखनऊ/आजमगढ़। उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी(सपा) ने अपनी तीनों सीटों पर प्रत्याशी उतार दिए हैं। लेकिन इन सीटों पर सपा मुखिया पत्नी डिंपल यादव का नाम नहीं है। ऐसे में अब साफ हो गया है कि डिंपल यादव राज्यसभा नहीं जा रही हैं। जिसके बाद अब फिर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है कि डिंपल यादव आजमगढ़ जिले से ही उपचुनाव लड़ सकती हैं। हाल में ही सम्पन्न हुए प्रदेश के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव करहल विधानसभा सीट से जीत दर्ज की। उसके बाद उन्होंने आजमगढ़ लोकसभा सीट को छोड़ दिया। जिसके कारण यहां उपचुनाव होना है।

बुधवार को निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव की तिथि की भी घोषणा कर दिया। 06 जून से नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो जायेगी। इस बीच राज्यसभा के लिए तीन सीटों पर पहले एक सीट पर सपा मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव प्रत्याशी होने वाली थी, लेकिन गुरुवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने इस सीट से राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी को प्रत्याशी बना दिये। जिसके बाद डिंपल यादव का राज्यसभा जाने का रास्ता बंद हो गया है। अब सपा मुखिया अखिलेश यादव पत्नी डिंपल यादव को आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में उतार सकते हैं, कारण कि अखिलेश यादव मई माह में एक सप्ताह के अंदर दो बार आजमगढ़ का दौरा कर पार्टी के नेताओं से भी राय मशवरा कर चुके हैं।

सूत्रों का दावा है कि अखिलेश यादव हर हाल में पूर्वांचल में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए वे आजमगढ़ सीट को नहीं छोड़ना चाह रहे हैं। वहीं दूसरा कारण यह भी है कि अगर स्थानीय नेताओं के टिकट मिलता है तो पार्टी में गुटबाजी का खतरा भी बढ़ सकता है। इसलिए सपा मुखिया अखिलेश यादव इस सीट पर अपना कब्जा बनाये रखने के लिए पत्नी डिंपल यादव को उपचुनाव में उतारना चाह रहे। कहा तो यहां तक जा रहा है कि अखिलेश यादव के आजमगढ़ के दौरे के दौरान ही स्थानीय नेताओं ने डिंपल यादव के नाम पर मुहर भी लगा दी है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button