उत्तर प्रदेशलखनऊ

मोदी सरकार के सफलतम आठ वर्ष में विकास को मिला विस्तार: स्वतंत्र देव

  • भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में बोले प्रदेश अध्यक्ष

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के सफलतम आठ वर्षों में विकास को विस्तार मिला है। देश की स्वर्णिम विकास यात्रा में उत्तर प्रदेश का सबसे महत्वपूर्ण स्थान है। स्वतंत्र देव सिंह ने अटल बिहारी वाजपेयी कन्वेंशन सेंटर में रविवार को आयोजित भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में कहा कि 16 जुलाई को हम सभी जब एक साल पूर्व मिले थे, तब विधानसभा चुनाव की आहट हमारे आंगन में गूंज रही थी। भाजपा ने पंचायत चुनावों में शानदार जीत हासिल किया था।

आज हम सभी जब पुनः मिल रहे हैं, तब हम तमाम चुनौतियों के बीच उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार के कार्यों के आधार पर दूसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में कामयाब होकर यहां बैठे हैं। उन्होंने कहा कि इस शानदार जीत के हकदार भाजपा संगठन के तमाम देवतुल्य कार्यकर्ता हैं जिनके अथक परिश्रम से भाजपा को विजयश्री मिली है।

अब हमारी नव-निर्वाचित सरकार अपने नये बजट के साथ लोक कल्याण संकल्प पत्र को गीता की तरह पूज्य मानकर गांव-गांव विकास की नई धारा बहाने को तैयार है। बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक एवं केशव प्रसाद मौर्य, पार्टी के प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल समेत कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।

स्वतंत्र देव ने कहा कि प्रदेश की सम्मानित जनता को आज इस अवसर पर भाजपा को पुनः सेवा का अवसर देने के लिए प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर मैं धन्यवाद देता हूं। प्रधानमंत्री मोदी एवं योगी के संकल्प समर्पण से उत्तर प्रदेश विधासभा चुनाव में जो ऐतिहासिक विजय भाजपा को मिली है, इसके लिए हमें संगठन सूत्र के साथ संगठन सूत्रधार का अभिवादन किये बिना हमारा यह समागम अधूरा रह जाएगा।

इस विजय अभियान में गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह, प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान सहित सभी सम्मानित पदाधिकारियों की भूमिका के लिए मैं अध्यक्ष के नाते प्रदेश इकाई की ओर से आभार व्यक्त करता हूं। ऐतिहासिक जनादेश पाने के इस महाभियान में प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल सहित सभी सम्मानित प्रदेश, क्षेत्र एवं जिले के पदाधिकारीगण जिनके परिश्रम की पराकाष्ठा से भाजपा ने उत्तर प्रदेश में इतिहास रचा है, मैं उनका भी हृदय से अभिनन्दन करता हूं।

प्रदेश अध्यक्ष सिंह ने कहा कि प्राचीन काल में सनातन संस्कृति के स्वर्णकाल के सृजन की यह धरा है। यह विश्व के आराध्य देव महादेव और राम-कृष्ण की धरा है। यह वह प्रदेश है जहां गंगा की धारा अविरल प्रवाहित होती है। कार्यकर्ताओं के सतत परिश्रम से भाजपा हर घर, हर गली, हर गांव हर गली, हर व्यक्ति के मन तक पहुंच बनाने में सफल रही है। मोदी सरकार के सफलतम आठ वर्ष भी पूर्ण हो रहे हैं। इन आठ वर्षों में भाजपा सरकार ने प्रदेश के हर व्यक्ति के सरोकारी विकास को विस्तार दिया है। इसका पूरा श्रेय भाजपा के संगठन, शक्ति, संकल्प और निरंतर प्रयत्नशीलता को जाता है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button