अयोध्याउत्तर प्रदेशबड़ी खबरसियासत-ए-यूपी

सांस्कृतिक राष्ट्रवाद भाजपा का लक्ष्य: जेपी नड्डा

अयोध्या। क्षत्रिय बोडिंग में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भाजपा अयोध्या विधानसभा प्रत्याशी के सर्मथन में जनसभा को सम्बोधित किया।उन्होनें सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर आतंकवादी को पनाह देने का आरोप लगाया। प्रियंका गांधी को लीडर नही रीडर कह निशाना साधा। सभा के दौरान उन्होनें कहा कि अयोध्या ऐतिहासिक नगरी है जहां लम्बे समय तक संघर्ष के बाद भी काम में लगे रहने का परिणाम है कि आज बहुत तीवता से राममंदिर का निर्माण हो रहा है। सांस्कृतिक राष्ट्रवाद हमारा लक्ष्य है। उसका एक रूप राममंदिर में निहित है। उन्होंने कहा कि भाजपा वैचारिक पाटी है विचारों के लिए काम करती है हमारा पुराना नारा था एक देश में दो प्रधान दो विधान नही चलेगा । इसके लिए हमारे कार्यकताओं के बाल सफेद हो गये। ये आप सभी की ताकत थी कि एक झटके में धारा 370 धाराशायी हो गई।

अब भारत के सभी कानून वहां लागू होते है। तीन तलाक हटाने पर सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी की थी। लेकिन तुष्टिकरण की राजनीति के चलते इस दिक्कत हो रही थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मजबूत इच्छा शक्ति इस काले कानून से मुस्लिम महिलाओं को मुक्ति मिल गई। उन्होंने कहा कि दुनिया के कई मुस्लिम देशों में तीन तलाक लागू नही है। पर तुष्टिकरण की राजनीति के चलते यहां चल रहा था। मोदी ने एक झटके में इस कानून से मुस्लिम महिलाओं को मुक्ति दे दी। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का ही परिणाम है कि आज काशी विश्वनाथ कॉडिडोर बनने के बाद श्रृद्धालु गंगा स्नान के बाद सीधे बाबा के दर्शन कर सकते है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन रहा है । जिससे पूरे विश्व से आने वाले श्रद्धालु सीधे रामलला के दर्शन को आ सके। अयोध्या को जोडने वाली सभी सडके 4 लेन व 6 लेन बन रही है।

सभा के दौरान भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा मुलायम सिंह को लेकर अखिलेश यादव अपनी विधानसभा गये। जिसके राजनैतिक कयास निकाले जाते है। कि वे अब उत्तर प्रदेश का नही केवल करहल विधानसभा का चुनाव लड रहे है। सांसद अयोध्या लल्लू सिंह ने कहा अयोध्या में पर्यटकों की सुख सुविधाओं को ध्यान में रख कर अयोध्या में अर्न्तराष्ट्रीय हवाई अड्डा, बस स्टेशन अन्य मूल भूत सुविधाओं का विकास मोदी योगी की सरकार में हुआ। इस अवसर पर सांसद अयोध्या लल्लू सिंह, नोएडा सांसद डॉ महेश शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, प्रदेश मीडिया प्रभारी दीपक सोनकर, साकेत शर्मा, चुनाव संयोजक बांके मणि त्रिपाठी, मनमोहन जायसवाल, महंत गिरीश पति त्रिपाठी, महंत राजू दास, उपस्थित रहे।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button