उत्तर प्रदेशचित्रकूटबड़ी खबर

वनों के सरंक्षण से दूर होगा वैश्विक ग्लोबल वार्मिग का संकट: सीएम योगी

  • हरिशंकरी का पौधा लगाकर सीएम योगी ने चित्रकूट से किया यूपी में वन महोत्सव की शुरूआत

चित्रकूट। आदि तीर्थ के रूप में समूचे विश्व मेें विख्यात भगवान श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट के सेहरिन गांव में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वैदिक मंत्रोंचार के बीच हरिशंकरी का पौधा लगाकर प्रदेश में वन महोत्सव की शुरूआत की। सीएम के साथ कामदगिरि प्रमुख द्वार के महंत मदन गोपाल दास महाराज समेत धर्मनगरी के प्रमुख साधु-संतों ने पौधरोपण किया।

सीएम योगी ने कहा कि मानव जीवन चक्र वनों पर आधारित है, इसके बावजूद अधाधुंध वनों का कटान कर मनुष्य ने स्वयं अपने आस्तित्व पर संकट खडा कर लिया है। सीएम ने प्रदेशवासियों से वैश्विक संकट ग्लोबल वार्मिग से निपटने के लिए कम से कम एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करने का आहवान किया।

सीएम ने भगवान श्रीराम को जन-जन तक पहुंचाने वाले महर्षि बाल्मीकि की तपोस्थली लालापुर एवं संत शिरोमणि गोस्वामी तुलसीदास की जन्म स्थली को पर्यटन केेंद्र के रूप में विकसित करने का ऐलान करते हुए करोडों की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके अलावा पर्यावरंण प्रेमी भैयाराम यादव आदि को सम्मानित किया।

पौराणित तीर्थ चित्रकूट से वन महोत्सव 2022 का आगाज करने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चित्रकूट की पावन धरा सनातन धर्म की प्रमुख श्रद्धा की केंद्र रहीं है। प्रभु श्रीराम ने भी वनवास काल का सर्वाधिक समय व्यतीत करने के लिए चित्रकूट की ही पवित्र धरती को चुना। इस तीर्थ में आना मेरे लिए बडे सौभाग्य की बात है।

त्रेतायुग में यह धरती वनों से आच्छादित थी, लेकिन धीरे-धीरे आबादी बढ़ने और वनों का कटान होने से असंतुलन की स्थिति पैदा हो गई है। कंकरीट का जंगल बढ़ने से पूरे विश्व के समक्ष ग्लोबल वार्मिग का संकट खडा़ हो गया है। जिसका खामियाजा पूरे विश्व के जीव जन्तुओं को भुगतना पड़़ रहा है। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान चित्रकूट के जंगलों में रामायण कालीन पौधों का रोपण किया जायेगा।

सौ वर्ष पुराने वृक्षों को हेरिटेज में किया जाएगा शामिल

सरकार की उपलब्धि गिनाते हुए बताया कि पांच साल में सौ करोड़ पौधों का रोपण किया गया है। वृक्षों के सरंक्षण के लिए सरकार द्वारा नई मुहिम चलाने का निर्णय लिया गया है। जिसके तहत सौ वर्ष पुराने वृक्षों को चिन्हित कर उन्हे हेरिटेज वृक्ष घोषित कर उनकी विशेष रूप से देखरेख की जायेगी। उन्होंने कहा कि बरगद, नीम, पीपल और अर्जुन आदि के वृक्ष सृष्टि के मि़त्र है। सहजन कुषोषण दूर करने में सहायक है। वन विभाग द्वारा 60 लाख सहजन के पौधें तैयार किये गये है। जिन्हें पीएम-सीएम आवास के लाभार्थियों को देकर उनके घरों के बाहर लगवाया जायेगा। सीएम ने वन महोत्सव के अभियान में संतों को भी आगे आने का आहवान किया।

25 करोड़ पौधे रोपने का लक्ष्य

सीएम ने कोदंड को राम के धनुष से जोड़ते हुए कहा कि कामदगिरि भी धनुषाकार है। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण पुरातन विधियां हम भूल गए हैं, इसलिए जल का संकट खडा हो गया है। सीएम ने बताया कि आज पूरे प्रदेश में 25 करोड़ पौधे रोपने का लक्ष्य है जबकि इस पूरे अभियान में 35 करोड़ पौधे लगाए जाने हैं। सीएम ने कहा कि बुंदेलखंड को प्राकृतिक खेती से जोडा़ जा रहा है। गाय के गोबर और मूत्र से उर्वरक तैयार की जायेगी। इसके अलावा गंगा के किनारे पांच-पांच किमी के दायरे में बागवानी तैयार करने की भी शुरूआत की जा रहीं है।

बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे और चित्रकूट एयरपोर्ट का होगा शुभारंभ

सीएम ने कहा कि जल्द ही बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे और चित्रकूट एयरपोर्ट का शुभारंभ होगा। सपा-बसपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने डकैतों को संरक्षण देकर धर्म नगरी को भय और आतंक से जोड़ दिया था। आज भाजपा सरकार ने चित्रकूट को दस्यु समस्या से मुक्त करा दिया है। आज निवेश की संभावनाएं बढ़ने से रोजगार के अवसर बढेगें।उन्होेंने कहा कि 1200 परिषदीय स्कूलों में स्मार्ट क्लासें एवं लाइब्रेरी बनाई जायेगी। जिससे चित्रकूट के बच्चों को अच्छी और आधुनिक शिक्षा मिल सके। इसके अलावा मानिकपुर में टाईगर रिजर्व बनने से क्षेत्र का पर्यटन विकास होगा। कहा कि टाईगर के गुरराने से देश दुनिया में भगवान श्रीराम के वन संरक्षण का संदेश जायेगा।

भैयाराम यादव सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने हजारों पौधों को पुत्र के समान पालने वालेे भरतपुर के भैयाराम यादव को सम्मनित किया। इसके अलावा सीएम ने ग्राम प्रधान ऊंचाडीह ऊषा देवी को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सीएम योगी ने बाल्मीकि आश्रम लालापुर और राजापुर के पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने का ऐलान करते हुए 32 करोड 50लाख की परियोजनाओें का लोकार्पण एवं 81 करोड 45 लाख की परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

इससे पूर्व बांदा-चित्रकूट सांसद आर के सिंह पटेल ने गदा भेंट कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का चित्रकूट की पावन धरा पर अभिनंदन किया। कार्यक्रम में वन,पर्यावरण, जंतु उ़द्यान एवं जलवायु राज्यमंत्री डा0अरूण सक्सेना, बांदा-चित्रकूट सांसद आर के सिंह पटेल, मानिकपुर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र, पूर्व सांसद रमेश चंद्र द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे आदि के अलावा हजारों लोग मौजूद रहे।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button