उत्तर प्रदेशलखनऊ

हर परिवार के एक सदस्य को देंगे रोजगार: सीएम योगी

  • मुख्यमंत्री ने कहा- सरकार जारी करेगी रोजगार कार्ड

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार युवाओं के लिए सजग है। हम रोज़गार कार्ड जारी करने जा रहे हैं। हर परिवार के एक सदस्य को रोजगार देंगे। बजट में इसका प्रस्ताव है।

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल के अभिभाषण पर विधानसभा में शुक्रवार को चर्चा में कहा कि प्रधानमंत्री की भावनाओं के अनुरूप हमारा युवा उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की इकोनामी बनाने में अपनी अग्रणी भूमिका निभाएगा। विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए योगी ने कहा पिछली सरकार में घोटालों की एक लम्बी फेहरिस्त थी। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष ने अच्छा भाषण दिया लेकिन अपनी सरकार के बारे में कुछ बता दिया होता तो अच्छा होता। लोक सेवा आयोग भर्ती घोटाले की बात कर लेते, सहकारिता भर्ती, जल निगम भर्ती की चर्चा कर लेते, गोमती रिवर फ्रंट घोटाले की चर्चा कर लेते। खनन घोटाले की बात कर लेते, जिस मामले में सपा सरकार के पूर्व मंत्री आज भी जेल में हैं, लेकिन मीठा-मीठा गप और कड़वा-कड़वा थू। यह तो बड़ी विचित्र बात है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्नदाता किसानों के बारे में गुमराह करने वाली बातें कही गईं। किस सरकार में किसान आत्महत्या के लिए मजबूर था। मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि सर्वाधिक किसान 2004 से 2016 के बीच आत्महत्या को विवश हुए। 2017 में हमारी सरकार बनी। उस समय प्रदेश की माली हालत ठीक नहीं थी। फिर भी 86 लाख किसानों की कर्जमाफी की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार के समय चीनी मिलें औने-पौने दाम पर बेच दी जाती थीं। चौधरी चरण सिंह की भूमि रमाला की चीनी मिल के बारे में किसी ने नहीं सोचा। हमारी सरकार ने एक नई चीनी मिल लगाई। मुंडेरवा में गोली चली थी, हमने मिल चलाई। पिपराइच की मिल चली। हमने भारत सरकार से अनुरोध किया कि हमारी चीनी मिलों को इथेनॉल से जोड़ा जाए। आज उत्तर प्रदेश सबसे बड़ा एथेनाल उत्पादक राज्य हो गया। जो पैसा बाहर जाता था आज किसानों के घरों में जा रहा है। इसने किसानों की आय बढ़ाई है।

योगी ने कहा कि यह प्रकृति और परमात्मा का प्रदेश है। सबसे उर्वर भूमि हमारे यहां है। पिछली सरकारों में होड़ लगी रहती थी कि कितने ब्लॉकों को डार्क जोन घोषित कर लें। हमने डार्क जोन से बाहर लाने का काम किया है। सिंचाई परियोजनाएं दशकों तक लंबित रहती थीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाणसागर, अर्जुन सहायक और सरयू नहर सहित 20 सिंचाई परियोजना को पूरा किया। वर्तमान में 21 लाख हेक्टेयर अतिरिक्त सिंचन क्षमता बढ़ी है। 45 लाख किसान लाभान्वित हुआ है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button