उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

CM योगी का बिजली के बहाने अखिलेश पर निशाना, बोले-यूपी के हर शहर और हर गांव को बनाना है वीआईपी

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शनिवार को ऊर्जा दिवस और बिजली महोत्‍सव में नाम लिए बिना समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष और पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि पहले (सपा राज में) सिर्फ 4 जिले वीआईपी होते थे।

अब प्रदेश के हर शहर और हर गांव को वीआईपी बनाना है। इस मौके पर लखनऊ के लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में उन्‍होंने दो हजार करोड़ रुपए से अधिक लागत वाले 17 विद्युत उपकेंद्रों का लोकार्पण और शिलान्‍यास किया।

छूटे हुए सभी मजरों और घरों को बिजली देने का काम करना है।  प्रदेश के हर शहर और हर गांव को ऊर्जा के क्षेत्र में वीआईपी बनाना है। पहले राज्य के चार जिले ऊर्जा के लिए वीआईपी हुआ करते थे। ऊर्जा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिलिंग, कलेक्शन बढ़ाकर ऊर्जा विभाग को आत्मनिर्भर बनाएं।

मुख्यमंत्री ने शनिवार को लोकभवन में 2000 करोड़ से अधिक लागत से बने 17 विद्युत उपकेन्दों का लोकार्पण और शिलान्यास करने के दौरान दी। इन नए उपकेंद्रों के शुरू होने से दर्जनों जिलों में विद्युत आपूर्ति बेहतर होगी। उन्‍होंने कहा कि सरकार बचे मजरों और हर घर तक बिजली पहुंचाएगी।

उन्‍होंने कहा कि 2017 में बीजेपी की सरकार बनने से पहले यूपी में करीब 1.21 लाख गांव ऐसे थे जहां आज़ादी के बाद से बिजली पहुंच नहीं पाई थी। हमारी सरकार ने सौभाग्य योजना के तहत 1.43 करोड़ गरीब परिवारों को निशुल्क बिजली कनेक्शन देने का काम किया है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button