उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

सफाई कर्मचारियों के सम्मान समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में एक निजी चैनल के कॉनक्लेव में पहुंचे। मुख्यमंत्री ने यहां सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया और उन पर पुष्पवर्षा भी की। मुख्यमंत्री ने सफाई कर्मचारियों को नीव का पत्थर बताते हुए कहा कि इन्होंने स्वच्छ कुम्भ के संदेश को साकार किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकुम्भ ने आस्था को आर्थिकी के साथ जोड़ने के बड़े अभियान को आगे बढ़ाया है। महाकुम्भ का आयोजन प्रयागराज जैसे शहर के विकास को बढ़ाने में काफी सफल रहा। एक समय प्रयागराज माफियाराज से जकड़ चुका था, दुर्दांत माफिया पूरे प्रयागराज को रौंद रहे थे। आज महाकुम्भ के कारण उसका कायाकल्प हो गया। यहां विकास के अनेक बड़े-बड़े कार्य हुए।

महाकुम्भ के कारण यह प्राचीन व पौराणिक नगरी आज नए कलेवर के रूप में दिखाई दे रही है।सामूहिक प्रयास का परिणाम होती है सफलतायोगी ने सरकार के बाद सफाईकर्मियों के सम्मान के पहले सार्वजनिक आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

उन्होंने कहा कि कार्य संपन्न होने के बाद अक्सर हर व्यक्ति अपनी राह पकड़कर आगे की सोचने लगता है। नीँव पर बनी इमारत में सब रहते हैं लेकिन पत्थऱ भुला दिए जाते हैं। उनके महत्व को विस्मृत कर दिया जाता है। ‘महाकुम्भ की नीव’ को जिन स्वच्छता कर्मियों ने सुदृढ़ करने का प्रयास किया, जिनकी बदौलत यह दिव्य-भव्य महाकुम्भ हो पाया। उनके सम्मान का यह कार्यक्रम अभिभूत करने वाला है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button