उत्तर प्रदेशलखनऊ

प्रधानमंत्री से मिले कैबिनेट मंत्री एके शर्मा, लिया मार्गदर्शन

लखनऊ। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अरविन्द कुमार शर्मा ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात कर उनसे विभागीय जानकारियों को साझा करने के साथ ही मार्गदर्शन प्राप्त किया। इससे पहले प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष भी सरकार के गठन के बाद प्रधानमंत्री से मुलाकात कर चुके हैं।

प्रधानमंत्री से मुलाकात करने के बाद कैबिनेट मंत्री ने फोटो साझा करते हुए ट्वीटर पर लिखा, “दिल्ली में आज प्रधानमंत्री से मिलकर उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन लिया। उनके असीम स्नेह के लिए कोटि-कोटि धन्यवाद। पुनः सादर नमन।” राजनीतिक गलियारों में एके शर्मा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करीबी माने जाते हैं। आइएएस रहते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री के साथ 15 साल कार्य किये हैं। एके शर्मा से पहले भी उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य भी मंत्रालय गठन के बाद प्रधानमंत्री से मिल चुके हैं। इसके अलावा जलशक्ति मंत्री व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव भी प्रधानमंत्री से मुलाकात कर चुके हैं।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button