उत्तर प्रदेशलखनऊ

पार्टी सिंबल पर ही निकाय चुनाव लड़ेगी भाजपा: भूपेन्द्र चौधरी

  • निकाय चुनाव पर भाजपा ने किया मंथन, शाम को मुख्यमंत्री के साथ होगी बैठक

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने नगर निकाय चुनाव लेकर प्रदेश कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी रणनीति पर मंथन किया। बैठक के पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि भाजपा पार्टी के सिंबल पर ही अपने प्रत्याशियों को निकाय चुनाव लड़ायेगी। प्रत्याशियों के चयन के लिए स्क्रीनिंग कमेटी बन गयी है। भाजपा पूरी दमदारी के साथ निकाय चुनाव लड़ेगी। वह चाहे मेयर, पार्षद, नगर पालिका व नगर पंचायत हो पार्टी मजबूती से लड़ेगी।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सहयोगी दलों के साथ समन्वय पार्टी बनायेगी जबकि अंतिम फैसला लेना केन्द्र का विषय है। उन्होंने बताया कि बैठक में उपचुनाव में हुई हार पर भी मंथन किया गया।

बैठक में भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल भी मौजूद रहे। इस बैठक में आगामी कार्यक्रमों, अभियानों और संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की गयी। इसके अलावा बैठक में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष, जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष, क्षेत्र व जिला निकाय संयोजक और मोर्चाे के प्रदेश अध्यक्ष शामिल हुए।

भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर दिनभर चली बैठक में तय विषयों को लेकर शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ सीएम आवास पर बैठक होगी। बैठक में विशेषकर नगर निगमों की सीटों पर विशेष फोकस होगा।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button