उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊसियासत-ए-यूपी

बीजेपी ने जारी की 45 उम्मीदवारों की लिस्ट, स्वाति सिंह के पति दयाशंकर को बलिया से बनाया प्रत्याशी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने 45 उम्‍मीदवारों की लिस्‍ट जारी कर दी है. मंत्री स्वाति सिंह के पति दयाशंकर को बीजेपी ने बलिया से उम्मीदवार बनाया है. वहीं सुरेंद्र सिंह का टिकट काट दिया गया है. पार्टी ने अमेठी से संजय सिंह और बाराबंकी से राम कुमारी मौर्य को उम्मीदवार बनाया है.

बीजेपी (BJP) ने गाजीपुर से संगीता बलवंत को उम्मीदवार बनाया है. मनीष जायसवाल को पडरौना से प्रत्याशी बनाया है. पडरौना से पहले बागी विधायक स्वामी प्रसाद मौर्य विधायक थे. हाल ही में उन्होंने बीजेपी छोड़कर सपा (SP) का दामन थाम लिया था. अब इस सीट से बीजेपी ने मनीष जायसवाल को चुनावी मैदान में उतारा है.

ये है बीजेपी के 45 उम्मीदवार

क्रम संख्या विधानसभा सीट प्रत्याशी
1 अमेठी संजय सिंह
2 इसौली ओम प्रकाश पांडे बजरंगी
3 सुल्तानपुर विनोद सिंह
4 लम्भुआ सीताराम वर्मा
5 रानीगंज धीरज ओझा
6 इलाहाबाद उत्तर हर्ष बाजपेयी
7 कोरांव (एससी) राजमणि कोल
8 बाराबंकी राम कुमारी मौर्य
9 टाण्डा कपिल देव वर्मा
10 अलापुर त्रिवेणी राम
11 अकबरपुर धर्मराज निषाद
12 रूधौली संगीता प्रताप जायसवाल
13 सिसवा प्रेम सागर पटेल
14 महाराजगंज (एससी) जयमंगल कनौजिया
15 गोरखपुर ग्रामीण विपिन सिंह
16 पडरौना मनीष जायसवाल
17 रामकोला (एससी) विनय गोण्ड
18 भाटपार रानी सभा कुंवर कुशवाहा
19 सलेमपुर (एससी) विजयलक्ष्मी गौतम
20 सगड़ी वंदना सिंह
21 फूलपुर पवई रामसूरत राजभर
22 मधुबन रामविलास चौहान
23 घोसी विजय राजभर
24 मुहम्मदाबाद-गोहना (एससी) राम सोनकर
25 बलिया नगर दयाशंकर सिंह
26 बैरिया आनंद स्वरूप शुक्ला
27 मल्हनी केपी सिंह
28 मुंगरा बादशाहपुर अजय दुबे
29 जखनियां (एससी) रामराज वनवासी
30 गाजीपुर संगीता बलवंत बिंद
31 जंगीपुर राम नरेश कुशवाहा
32 मुहम्मदाबाद अलका राय
33 सकलडीहा सूर्यमुनि तिवारी
34 सैयद राजा सुशील सिंह
35 पिंड्रा अवधेश सिंह
36 अजगरा (एससी) त्रिभुवन राम
37 शिवपुर अनिल राजभर
38 वाराणसी उत्तर रवींद्र जायसवाल
39 वाराणसी दक्षिण नीलकंठ तिवारी
40 वाराणसी कैंट सौरभ श्रीवास्तव
41 भदोही रवींद्र त्रिपाठी
42 औराई (एससी) दीनानाथ भास्कर
43 मिर्जापुर रत्नाकर मिश्रा
44 चुनार अनुराग सिंह
45 मड़िहान रामशंकर पटेल

बलिया से चुनाव लड़ेंगे दयाशंकर सिंह

बता दें कि लखनऊ की सरोजनी नगर सीट से स्वाति सिंह और उनके पति दयाशंकर दोनों दावेदारी ठोंक रहे थे. लेकिन अब बीजेपी ने उन्हें बलिया से चुनावी मैदान में उतारा है. बीजेपी ने सुरेंद्र सिंह का टिकट काट दिया है. यूपी विधानसभा चुनाव में अब सिर्फ चार दिन बाकी बचे हैं. बीजेपी ने आज 45 उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी कर दी है.

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button