उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊसियासत-ए-यूपी

यूपी में BJP ने जारी की प्रत्याशियों की एक और लिस्ट, 8 उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सभी दल अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर रहे हैं. इसी बीच बीजेपी ने उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए तीसरी लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में कुल आठ सीटों पर उम्मीदवारों का फैसला हुआ है. खास बात ये है कि इस लिस्ट में 8 में से पांच सीटें ऐसी हैं जो आरक्षित हैं. इन सभी आठ सीटों पर तीसरे चरण में 20 फरवरी को चुनाव होने हैं. इससे पहले शुक्रवार को बीजेपी ने 85 उम्मीदवारों के साथ अपनी दूसरी लिस्ट जारी की थी.

बीजेपी के अतिरिक्त समाजवादी पार्टी और जेडीयू ने भी यूपी में प्रत्याशियों का ऐलान किया. मंगलवार को सपा ने 39 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया. वहीं, जेडीयू ने 20 प्रत्याशियों का ऐलान किया, हालांकि जेडीयू ने पूर्वांचल की सीटों पर अपना फोकस रखा. इससे पहले सोमवार को सपा ने 159 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया. इसमें अखिलेश यादव का नाम भी शामिल था, जो करहल विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे. इसके साथ ही अब्दुल्ला आजम और आजम खान को भी सपा ने चुनाव में उतारा है.

इन्हें मिला टिकट

क्रम संख्या विधानसभा का नाम और नंबर प्रत्याशी का नाम
1 101-अमॉपुर हरी ओम वर्मा
2 102- पटियाली ममतेश शाक्य
3 105- मारहरा वीरेंद्र वर्मा
4 106- जलेसर (आरक्षित) संजीव कुमार दिवाकर
5 109- किशनी (आरक्षित) प्रियारंजन आशु दिवाकर
6 201- भरथना (आरक्षित) सिद्धार्थ शंकर दोहरे
7 204- औरैया (आरक्षित) गुड़िया कठेरिया
8 205- रसूलाबाद (आरक्षित) पून संखवार

आरपीएन सिंह बीजेपी में शामिल

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मंगलवार को बड़ा झटका लगा. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया. कांग्रेस के लिए ये झटका इसलिए भी है कि एक दिन पहले ही स्टार प्रचारकों की सूची में उनका नाम भी था. आरपीएन सिंह ने अपना इस्तीफा ट्वीट करते हुए लिखा, “आज, जब पूरा राष्ट्र गणतन्त्र दिवस का उत्सव मना रहा है, मैं अपने राजनीतिक जीवन में नया अध्याय आरंभ कर रहा हूं. जय हिंद.”

आरपीएन सिंह के इस्तीफा देने के बाद से ही कांग्रेस में भगदड़ देखने को मिल रही है. पडरौना विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने पार्टी छोड़ दी. इसके साथ ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया.

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button