उत्तर प्रदेशलखनऊ

भगवान परशुराम का मनाया गया जन्मोत्सव

  • नाका हिन्डोला के राधा कृष्ण मंदिर में मनाया गया जन्मोत्सव

लखनऊ। भक्तों ने भगवान परशुराम की जयंती पर पूजा-अर्चना कर शीश नवाया। शहर में कई स्थानों पर भगवान की जयंती मनाई गई और प्रसाद वितरण किया गया। नाका हिंडोला राधा कृष्ण मंदिर में मंगलवार को भगवान परशुराम जयंती की धूमधाम और भक्तिभाव से मनाई गई। मंदिर में उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने सबसे पहले भगवान का पूजन किया। यहां गौड़ ब्राह्मण महासभा, लखनऊ की ओर से भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। डॉ दिनेश शर्मा समाज के संरक्षक भी हैं।

इस अवसर पर दिनेश शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम विष्णु जी के छठे अवतार थे, और इनका जन्म भगवान राम से पहले हुआ था। जन्मोत्सव के अंत में प्रसाद वितरण एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, नरेंद्र शर्मा, केशव शर्मा, ऋद्धि किशोर गौड़, अशोक शर्मा, संतोष शास्त्री, नरेश शर्मा, राजकुमार शर्मा, प्रमोद शर्मा, सुभाष शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, मोहित शर्मा, लक्ष्मी शंकर शुक्ला, कपिल देव, शैलेश गौड़, लोकेश शर्मा, कधर्व शर्मा, सतीश शर्मा सहित बड़ी संख्या में विप्र गणों ने भगवान परशुराम जी का विधि विधान से पूजन किया एवं भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button