उत्तर प्रदेशलखनऊ

अनाथ बच्चों के लिए हर मंडल में चलाया जाएगा अटल आवासीय विद्यालय : अनिल राजभर

  • प्रदेश का हर बच्चा शिक्षा की मुख्यधारा में सम्मिलित होकर अच्छी शिक्षा ग्रहण करेगा
  • नया सवेरा योजना से 20 जनपदों के 275 ग्राम व शहरी वार्डों को बाल श्रम मुक्त घोषित किया गया

लखनऊ। प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विशेष तौर पर सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश का प्रत्येक बच्चा बालश्रम में न संलिप्त होकर शिक्षा की मुख्यधारा में सम्मिलित होकर अच्छी शिक्षा ग्रहण करें। उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प है कि किसी भी गरीब का बच्चा बाल श्रमिक के रूप में न दिखायी दे। अन्तरराष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर में आयोजित कार्यक्रम बोल रहे थे।

अनिल राजभर ने नया सवेरा योजना से आच्छादित 20 जनपदों के 275 ग्राम पंचायतों व शहरी वार्डों को बाल श्रम मुक्त घोषित किया। श्रम मंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि बाल श्रमिकों एवं अनाथ बच्चों हेतु प्रदेश के 18 मण्डलों में नवोदय विद्यालयों की तर्ज पर अटल आवासीय विद्यालय का शीघ्र ही संचालन किया जाय। उन्होंने कहा कि बाल श्रम देश के लिए अभिशाप है। उन्होंने कहा कि इस प्रथा के उन्मूलन के लिये समाज के सभी वर्गाें को आगे आना होगा, जिससे आगामी वर्षाें में प्रदेश को बाल श्रम मुक्त घोषित किया जा सके, जो पूरेे देश के लिए एक गौरव की बात होगी।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नया सवेरा योजना कार्यक्रम श्रम विभाग द्वारा गत पांच वर्षाें से संचालित किया जा रहा है और पूर्व में भी नया सवेरा योजना से आच्छादित जनपदों के 365 ग्राम पंचायतें शहरी वार्डाें को बाल श्रम मुक्त घोषित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि इस कार्य में जनपद स्तर पर ग्राम प्रधानों, पार्षदों व विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारियों का सहयोग आवश्यक है। इस कार्यक्रम में नया सवेरा योजना से आच्छादित 20 जनपदों के 800 से अधिक प्रतिभागियाें ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के विशिष्टि अतिथि पं0 सुनील भराला, अध्यक्ष, श्रम कल्याण परिषद ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश कामयाबी की नयी ऊचाँईयों को छू रहा है।

अपर मुख्य सचिव, श्रम सुरेश चन्द्रा ने बताया कि शासन पूरी तरह से प्रदेश को बाल श्रम मुक्ति की ओर ले जाने के लिए प्रयासरत है। इसीलिए उ0प्र0 शासन द्वारा प्रत्येक तिमाही बाल श्रम उन्मूलन एवं पुनर्वासन हेतु विशेष अभियान का संचालन किया जाता है। कार्यक्रम में विशिष्टि अतिथि के रूप में उपस्थित यूनिसेफ इंडिया कंट्री ऑफिस की डेप्युटी रेप्रेजेंटेटिव, लाना कटाउ ने कार्यक्रम के दौरान बताया की यूनिसेफ प्रत्येक बच्चे के अधिकारों की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button