उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

यूपी में बढ़ते कोहरे के बीच अब इस तरह होगा बसों का संचालन, मंत्री ने जारी किया ये फरमान, यात्री भी रहेंगे सुरक्षित

लखनऊ: यूपी में ठंड और कोहरे के बढ़ते कहर के बीच हाइवे पर हादसों की संख्या न बढ़ने पाये इसको ध्यान में रखते हुए यूपी परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बुधवार को अहम फरमान जारी किया है। मंत्री ने कहा कहीं पर भी कोहरे के कारण दृश्यता कम होने की स्थिति में बस का संचालन रोककर, निकटवर्ती बस स्टेशन व यात्री प्लाजा (जिस दिशा में बस चल रही हो, उसके विपरीत दिशा में स्थित ढाबे को छोड़कर), पेट्रोल पम्प, पुलिस थाना अथवा अन्य किसी सुरक्षित स्थान पर रोक दिया जाय। उन्होंने साथ ही यह भी निर्देश दिये कि कोहरा समाप्त होने के उपरान्त ही बसों का संचालन पुनः शुरू किया जाये।

मार्ग से विपरीत दिशा में ले गये तो होगी कार्रवाई

परिवहन मंत्री ने अपने आदेश में ये भी स्पष्ट किया कि कोहरे के समय किसी भी दशा में मार्ग के विपरीत दिशा में स्थित ढाबे पर बसों को न ले जायें। ऐसी स्थिति में दुर्घटना की सम्भावना अधिक होती है। उन्होंने कहा कि चेकिंग स्टाफ द्वारा इस बात का विशेष ध्यान रखा जाये कि बस को मुख्य सड़क पर खड़ा न किया जाये। अपरिहार्य स्थिति में खड़ी बस की पार्किंग लाइट जलती रहनी चाहिए। यदि मार्ग से विपरीत दिशा में किसी बस को ले जाया जाता है तो चालक और कंडक्टर दोनो पर कार्रवाई हो सकती है।

हर बस स्टेशन पर बस रोकने की दी गई अनुमति

मंत्री ने निर्देश दिया कि प्रत्येक बस स्टेशन पर उपस्थित उपाधिकारियों द्वारा मार्ग के बस स्टेशनों से सूचना लेकर अपने व अन्य क्षेत्रो की बसों को बस स्टेशन से मार्ग पर जाने हेतु अनुमति न दी जाये तथा चालक को यह अवगत कराया जाये कि कोहरे के कारण मार्ग बाधित है। कोहरे, बारिश, आंधी तेज हवाओं के दौरान बस को धीमी व सुरक्षित गति में संचालित किया जाये तथा सड़क के किनारे विशालकाय पेड़ के नीचे वाहन को रोका न जाये। कोहरे में बस को निर्धारित गति सीमा से अधिक गत्ति पर कदापि संचालित न किया जाये। बस के आगे चलने वाले वाहन से पर्याप्त दूरी बनाये रखें व सुरक्षित रहें। हाईवे एवं एक्सप्रेस-वे पर बने अनाधिकृत कट का प्रयोग कदापि न किया जाये।

यूपी में ये है मौसम की स्थिति 31 जिलों में है अलर्ट

दूसरी ओर यूपी में बुधवार को भी घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने प्रदेश में 30 दिसंबर तक घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। जनवरी के पहले सप्ताह यानी 7 जनवरी से पहले यूपी में हल्की बारिश के भी आसार जताए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटों के दौरान रात के तापमान में प्रदेश में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। यूपी में सबसे ठंडा बिजनौर जिले का नजीबाबाद रहा है। यहां तापमान 6°C दर्ज किया गया। वहीं, यूपी में सबसे गर्म जिला बहराइच रहा है। यहां का अधिकतम तापमान 26.7°C दर्ज किया गया। लखनऊ, आगरा, प्रयागराज, कानपुर समेत कई शहरों में विजिबिलिटी 15-20 मीटर तक सिमट गई।

परिवहन निगम के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि दैनिक काउन्सिलिंग के माध्यम से बस स्टेशन पर क्रू को बस के प्रस्थान से पूर्व अधिकारियों एवं उपाधिकारियों द्वारा यह अनिवार्य रूप से यह निर्देशित किया जाय कि कोहरे के कारण दृश्यहीनता की दशा में बसों को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करते हुए सुरक्षित रोका जाये और इस दौरान यात्रियों से मैत्री पूर्ण संवाद किया जाये। 
दयाशंकर सिंह यूपी परिवहन मंत्री 

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button