उत्तर प्रदेशलखनऊ

आगरा के खनन निरीक्षक को किया गया निलंबित

  • खनन परिवहन के वाहनों में रवन्ना व आईएसटीपी न होने के प्रकरण में हुई कार्रवाई

लखनऊ। उप्र की भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग की निदेशक डॉ. रोशन जैकब ने आगरा के खनन निरीक्षक को निलंबित कर दिया है। आगरा में राजस्थान और ग्वालियर के खनन परिवहन के वाहनों में रवन्ना व आईएसटीपी न होने के प्रकरण में उनके खिलाफ कार्रवाई हुई है। आगरा में 27/28 की रात में भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग की निदेशक रोशन जैकब एवं निदेशालय की प्रवर्तन टीम ने औचक निरीक्षण किया था।

उस दौरान यह देखा गया कि आगरा में सीमान्त राज्य राजस्थान एवं मध्य प्रदेश से आने वाले अधिकांश खनिज वाहनों में उस राज्य के परिवहन प्रपत्र एवं उत्तर प्रदेश राज्य का ट्रान्जिट पास (आई०एस०टी०पी०) नहीं पाया गया। औचक निरीक्षण में वाहन चालकों ने यह भी शिकायत की कि खनिजों का परिवहन कर रहे वाहनों से माहवार वसूली के आधार पर खान इन्सपेक्टर धन उगाही भी कर रहे हैं।

पूनाराम अहाके, खान निरीक्षक ने आगरा के खनन प्रशासन संबंधी दायित्वों का निवर्हन किया जा रहा है। इनका यह दायित्व था कि उनके द्वारा समय-समय पर औचक निरीक्षण कर अवैध खनन व अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करते लेकिन अहाके ने अपने दायित्वों का भली-भाँति निवर्हन नहीं किया है।

आगरा में सीमान्त राज्य राजस्थान एवं मध्य प्रदेश से आने वाले अधिकांश खनिज वाहनों में उस राज्य के परिवहन प्रपत्र एवं उत्तर प्रदेश राज्य का ट्रान्जिट पास (आई०एस०टी०पी०) नहीं पाये जाने और वाहन चालकों से माहवार वसूली की प्राप्त शिकायतों को देखते हुए पूनाराम अहाके द्वारा प्रथम दृष्टया यह अपकृत्य किया जाना पाया गया। आगरा के खान निरीक्षक पूनाराम अहाके को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है। उनके विरूद्ध अनुशासनिक कार्यवाही के भी आदेश दिए गए हैं। मुख्यालय में तैनात संयुक्त निदेशक अमित कौशिक को जांच अधिकारी नामित किया गया है। निलम्बन अवधि में पूनाराम अहाके मुख्यालय लखनऊ से सम्बद्ध रहेंगे।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button