उत्तर प्रदेशबड़ी खबरहरदोई

शादी के बाद किन्नर पति ने नहीं मनाई सुहागरात तो बहू से बोली सास- जेठ से बना लो संबंध

हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है. आपको बता दें कि हरदोई निवासी युवती की शादी 10 फरवरी 2023 को शाहजहांपुर के एक युवक से हुई थी. मगर युवती का आरोप है कि शादी के बाद उसे पता चला कि उसका पति किन्नर है. वहीं, युवती ने दावा करते हुए कहा कि उसकी सास ने उसे जेठ के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा. और इतना ही नहीं जेठ ने उसके साथ बाकी परिजनों के कहने पर शारीरिक संबंध बनाने के भी प्रयास किए. किसी तरह से युवती ने मामले की जानकारी परिजनों को दी. यह जानकारी मिलने के बाद युवती और उसके परिजनों में हड़कंप मच गया. इसके बाद परिजन उसे ससुराल शाहजहांपुर से लेकर वापस मायके हरदोई ले आए. इस पूरे मामले में युवती ने पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है.

किसी फिल्मी स्टोरी जैसी लगने वाली यह घटना हरदोई शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली एक युवती की है. यहां की रहने वाली एक युवती की हिंदू रीति-रिवाज से विवाह शाहजहांपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बीबीजई के रहने वाले शुभम त्रिपाठी पुत्र शिवकुमार के साथ हुआ था. शादी में हैसियत के मुताबिक दहेज भी दिया गया था. शादी तय होने से पहले युवती के परिजनों को बताया गया था कि शुभम दो भाई हैं और दोनों इंजीनियर हैं.

‘पति ने नहीं मनाई सुहागरात’

युवती के मुताबिक, सुहागरात की रात उसका पति बहाने बनाकर कमरे से बाहर सो गया. कई दिनों तक यह क्रम चला. तब युवती ने जानकारी की तो पता चला उसका पति किन्नर है और उसके बहनोई, भाई, मां ने यह बात छिपा कर उसकी शादी करा दी है.

सास पर है ये आरोप

युवती का कहना है कि जब उसने इस बात की अपनी सास से शिकायत की तो उसने अपने बड़े बेटे के साथ उससे शारीरिक संबंध बनाने की बात कही. किसी तरह उसने पूरे मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी. इसके बाद परिजन उसको उसके ससुराल से लेकर मायके आए. पीड़िता ने इस पूरे मामले में गंभीर आरोप लगाकर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है.

पीड़िता ने सुनाई ये कहानी

पीड़िता ने कहा, “मेरी शादी 10 फरवरी 2023 में हुई थी. बताया गया था कि पति इंजिनियर है.15 दिन रुकी की जब मुझे पता चला कि पति किन्नर है. मैंने कुछ वार्तालाप करने की कोशिश की. मैंने उन्हें टच किया तो बोले जो तुम चाहती हो हम इस लायक है नहीं. मैंने अपने मां-बाप को फोन किया, तो मेरे मां-बाप पहुंच गए मुझे लेने. सास ने कहा जेठ के साथ रहो. यह मेरा बड़ा लड़का इससे संबंध बना लो. यह सब बहुत अजीब हुआ है मेरे साथ. यहां एसपी साहब के पास शिकायत लेकर आई हूं.”

जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी: पुलिस

एएसपी दुर्गेश कुमार सिंह ने कहा, “कोतवाली शहर में आजाद नगर में रहने वाली एक युवती की शादी शाहजहांपुर में कोतवाली सदर में एक युवक से हुई थी. ससुराल वालों पर यह आरोप लगाया है कि जब से उनकी शादी हुई है तब से ही आए दिन प्रताड़ित करते हैं और तरह-तरह की यातनाएं देते हैं. इस संबंध में उन्होंने एक प्रार्थना पत्र भी दिया है, जिसकी जांच की जा रही है. जांच करके उसमें आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी.”

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button