आज़मगढ़उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

किसानों के बाद अब सरकार युवाओं को ठगने जा रही है : आजम खान

  • आजम का दावा जेल में उन्हें एड़िया रगड़ने के लिए मजबूर किया गया
  • उपचुनाव जीतने से हूकुमत नहीं बदलेगी, हमे अपना अस्तित्व बचाना
  • मुल्क संगीन दौर से गुजर रहा है, बिहार की आग यूपी में आ गई है

आजमगढ़। लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव के प्रचार के लिए गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के नसीरपुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करने पहुंचे पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने अपना दर्द बयां किया। भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि जेल में उन्हें एड़िया रगड़ने के लिए मजबूर किया गया ताकी वे आत्महत्या कर लें। सरकार के सामने घुटनें टेक दें, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। ‘अग्निपथ’ योजना पर उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के बाद अब युवाओं को ठगने जा रही है।

आजम खान ने कहा कि रामपुर या आजमगढ़ में चुनाव जीतने से हुकमत नहीं बदलने वाली है, लेकिन हमें अपने अस्तीत्व की रक्षा करनी है। भीषण धूप और गर्मी के बीच जनसभा को संबोधित करते हुए सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान ने अपने करीब 50 मिनट के संबोधन में अपना दर्द बया करते हुए बताया कि जेल में जो जुल्म जो उनके साथ हुआ, उसे याद रखा जाएगा। हम 27 महीने तक जेल में रहे। हमें एड़ियां रगड़ने या माथा टेकने को मजबूर किया गया, पर हमने ऐसा नहीं किया। अपनी तकलीफ का जिक्र करने नहीं आया हूं। आपसे कहने आया हूं कि लम्हों ने खता की थी, सदियों ने सजा पाई। इस चुनाव से हुकूमत नहीं बदलेगी, लेकिन मुल्क को एहसास हो जाएगा कि हम किस तरह विश्वगुरु बनेंगे।

उन्होंने कहा कि हम पर कैसे-कैसे चोरी के इल्जाम लगे। मेरा गुनाह यही कि हम मुसलमान हैं। मेरे दामन पर कोई दाग नहीं है। मैं 27 महीने की तन्हाई काटकर आया हूं। वह इसलिए कि हुक्मरानों पर कत्ल का इल्जाम न आए और हम मर जाएं। सीतापुर जेल में लोग खुदकुशी करते हैं। इसलिए हमें सीतापुर जेल में रखा गया। मैं कल भी जिंदा था, आज भी हूं और कल भी रहूंगा। मुझे एक कमरे में बंद रखा गया। पांच पुलिस कर्मी दरवाजे पर बैठाए गए थे। पांच महीने गंभीर बीमारी के बाद मुझे मर जाना चाहिए था, लेकिन मैं न मरा, न पागल बना। आज आपके सामने हूं।

आजम खान ने कहा कि लोग सोचते थे मैं जेल से निकलने के बाद मैं कोई बड़ा इंकलाबी फैसला लुंगा, लेकिन आपसे पूछता हूं इस कैफियत में कौन से इंकलाबी फैसला लिया जाये। पहले मुत्तहिद होकर दिखाओं फिर इंकलाबी फैसला लो। मैं आपके इत्तेहाद के लिए आया हूं ऐसा इत्तेहाद नहीं जिससे किसी की परेशानी हो।

अग्निपथ योजना पर आजम खान ने कहा कि इससे पूरे देश का माहौल बिगड़ा हुआ है। बिहार की आग यूपी आ गई है। मुल्क संगीन दौर से गुजर रहा है। इंसानों के बीच नफरत पैदा की जा रही है। लोग एक-दूसरों के मोहल्लों में रहने से डरने लगे हैं। अग्नि पर लोग चल रहे हैं। हिंदुस्तान ने बहुत बुरे दिन देखे हैं। बहुत छल हुआ, अब भी छले जा रहे हैं। इस आग में किस-किस को निशाना बनाया जाएगा, होशियार रहने की जरूरत है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button