इटावाउत्तर प्रदेशबड़ी खबर

वोट डालने के बाद अखिलेश यादव ने CM योगी आदित्यनाथ पर बोला हमला, कहा- BJP का सफाया होने जा रहा है, किसान माफ नहीं करेंगे

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान जारी है. इस दौरान अखिलेश यादव ने रविवार को जसवंतनगर में अपने बूथ पर मतदान किया. मतदान करने के बाद अखिलेश यादव ने बीजेपी और सीएम योगी आदित्यनाथ पर हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया है कि राज्य में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो गई है. सैफई को लेकर लगाए जाने वाले आरोपों पर अखिलेश यादव ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने आंखे बंद कर रखी हैं, तो मैं क्या कर सकता हूं. उन्होंने कहा कि सैफई में एक दिन में विकास नहीं हुआ है. आखिर सीएम गोरखपुर को एक्सप्रेस वे से क्यों नहीं जोड़ पाए. मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों को सुविधा नहीं दे पाए तो जिम्मेदार कौन है?

अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे सीएम को कोई अच्छा काम नहीं करना है और ना देखना है. सपा नेता ने आरोप लगाया कि बीजेपी का हर नेता झूठ बोलता है. अहमदाबाद ब्लास्ट में एक दोषी के तार सपा से जुड़े होने के आरोप पर भी अखिलेश यादव ने जवाब दिया. उन्होंने कहा कि जो भी दोषी हो उसको सजा दी जाए. अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव से पहले बीजेपी द्वारा आरोप लगाना, बीजेपी रणनीति से चलती है. इटावा में सीएम आए थे. उन्होंने झूठी तस्वीर लगाई है.

बीजेपी का सफाया तय

अखिलेश यादव ने कहा कि आरोप लगाने वाले झूठे हैं. जब यूपी का विकास दिखाना था तो चीन, अमेरिका की तस्वीरें दिखाई. बीजेपी से ज्यादा झूठा कोई नहीं है. सपा नेता ने कहा कि बीजेपी का सफाया होने जा रहा है. यूपी के किसान इन्हें माफ नहीं करेंगे. हमने पहले 2 चरणों में सैकड़ा पार कर दिया है और इस चरण में भी सपा और गठबंधन बाकी सभी से आगे होगा.

ओवैसी ने भी बीजेपी पर बोला हमला

वहीं उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के बिंदकी विधानसभा क्षेत्र में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा और जन अधिकार पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में समर्थन मांगने आये एआइएमआइएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पीएम मोदी और सीएम योगी सहित सपा-बसपा पर जमकर बरसे. ओवैसी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रात में खेतों की रखवाली करनी चाहिए क्योंकि किसानों की दिन रात मेहनत की कमाई फसल को आवारा मवेशी खा रहे हैं. इसकी चिंता किसी को नहीं है.

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button