उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

अखिलेश यादव के बाद आजम खान ने भी दिया लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा, दोनों बने रहेंगे विधायक

उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव आज यानि मंगलवार को लोकसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में अखिलेश यादव करहल सीट से विधायक चुने गए हैं. वहीं बता दें कि अखिलेश यादव 2019 में आजमगढ़ लोकसभा सीट से सांसद चुने गए थे. इसी के ही साथ आजम खान ने भी लोकसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. आजम खान रामपुर विधानसभा सीट से विधायक चुने गए हैं.

दरअसल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से ही यह चर्चा चल रही थी कि अखिलेश यादव विधायकी छोड़ेंगे या लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देंगे. कहा जा रहा था कि वो करहल सीट से विधायकी छोड़ सकते हैं लेकिन आज उनके लोकसभा सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद सभी कयासों पर विराम लग गया है.

 

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button