उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

अतीक-अशरफ की हत्या के बाद 17 पुलिसकर्मी निलंबित, मुख्यमंत्री ने दिये न्यायिक जांच के आदेश

  • मुख्यमंत्री ने देर रात की उच्च स्तरीय बैठक, न्यायिक जांच आयोग के गठन का दिया निर्देश
  • पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट, प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद को भेजा गया प्रयागराज

लखनऊ। माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ऐक्शन मोड में आ गए हैं। देर रात में ही उच्च स्तरीय बैठक बुलाकर पूरी घटना की न्यायिक जांच के आदेश दिये। साथ ही अतीक और अशरफ की सुरक्षा में तैनात 17 पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित करने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद को प्रयागराज भेज दिया गया है। पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। प्रयागराज संवाददाता से मिली जानकारी के अनुसार पूरे जिले में धारा 144 लागू करके जिले की सीमायें सील कर दी गई हैं।

इधर राज्य मुख्यालय लखनऊ से पुलिस महानिदेशक आरके विश्वकर्मा और स्पेशल पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था एवं अपराध प्रशांत कुमार को पूरे घटनाक्रम की गहनता से मॉनीटरिंग करने का निर्देश मुख्यमंत्री ने दिया है। मुख्यमंत्री योगी ने यह भी निर्देश दिया है कि तत्काल तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग का गठन किया जाये, जो पूरे मामले की जांच करेगा।

गौरतलब है कि माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई जब दोनों भाइयों को प्रयागराज के काल्विन अस्पताल में मेडिकल स्वास्थ्य परीक्षण के लिए पुलिस लेकर जा रही थी।

दरअसल उमेश पाल की हत्याकांड में अतीक और अशरफ को प्रयागराज पुलिस ने न्यायालय से पांच दिन की पुलिस रिमांड पर लिया था। आज दिन भर पूछताछ के बाद रात में पुलिस जब अतीक और अशरफ का स्वास्थ्य परीक्षण कराने अस्पताल लेकर गई तो वहीं तीन लोगों ने गोली मारकर दोनों भाइयों की हत्या कर दी। पुलिस ने हमलावरों को तत्काल मौके पर ही दबोच लिया है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button