उत्तर प्रदेशलखनऊ

कोरोना के 141 नये मरीज मिले, आलमबाग में सबसे ज्यादा 23 संक्रमित

लखनऊ। कोरोना वायरस थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में 141 नये लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राजधानी में सबसे ज्यादा मरीज आलमबाग इलाके में मिले हैं। शुक्रवार से शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में मरीजों की संख्या बढ़ी है। शुक्रवार को राजधानी में 107 मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टी हुई थी।

आलमबाग में 23, अलीगंज में 23, चिनहट में 22, सरोजनी नगर में 15,एनके रोड में 9, इन्दिरा नगर इलाके में 11, सिल्वर जुबली और टुडियागंज में 4-4 मरीज कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं। गोसाईगंज,काकोरी और मोहनलालगंज में एक-एक मरीज संक्रमित मिले हैं।

सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए बच्चों और बुजुर्गों को भीड़ वाली जगहों पर ले जाने से बचें।  इसके अलावा सार्वजनिक स्थलों, कार्यालयों, बाजारों एवं अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क,सेनेटाइजर की व्यवस्था करते हुये सोशल डिस्टेसिंग का पालन जरूर करना चाहिए।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button