खेल-खिलाड़ी

IND VS SA: ऋषभ पंत के जख्मों पर कीगन पीटरसन ने छिड़का नमक, मुश्किल पिच पर ठोका कमाल अर्धशतक

जोहानिसबर्ग की जिस पिच पर भारतीय बल्लेबाजों को विकेट पर टिकने में मुश्किल आ रही थी उसी 22 गज की पट्टी पर महज अपना चौथा टेस्ट खेल रहे बल्लेबाज ने कमाल का अर्धशतक ठोका. बात हो रही है कीगन पीटरसन की जिन्होंने बुमराह, शमी और सिराज जैसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों के सामने अपने करियर का पहला पचासा ठोका. कीगन पीटरसन ने 103 गेंदों में अर्धशतक जमाया जिसमें उनके बल्ले से 7 चौके निकले.

कीगन पीटरसन की ये पारी इसलिए बेहद खास है क्योंकि इस वक्त भारतीय तेज गेंदबाज कमाल की फॉर्म में हैं और जोहानिसबर्ग की पिच तेज गेंदबाजों को काफी ज्यादा मदद कर रही है लेकिन इसके बावजूद इस दाएं हाथ के बल्लेबाज ने कमाल का प्रदर्शन किया. कीगन पीटरसन ने 62 रनों की पारी खेली और उनका विकेट शार्दुल ठाकुर ने लिया.

पीटरसन का अर्धशतक, पंत को हुआ दर्द!

बता दें कीगन पीटरसन के अर्धशतक लगाने से सबसे ज्यादा दुख ऋषभ पंत को ही हुआ होगा क्योंकि उन्होंने पहले दिन इस बल्लेबाज का आसान का कैच टपका दिया था. बुमराह की शॉर्ट पिच गेंद पर कट शॉट लगाने के फेर में गेंद पीटरसन के बल्ले का बाहरी किनारा लेकर स्लिप की ओर गई लेकिन पंत ने बीच में डाइव लगाई और वो इस दौरान गेंद भी नहीं लपक सके. पंत का ये कैच भारतीय टीम को महंगा पड़ गया क्योंकि कीगन पीटरसन ने डीन एल्गर के साथ दूसरे विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी की और फिर अपना अर्धशतक भी ठोका.

100 फर्स्ट क्लास मैच खेलकर किया टेस्ट डेब्यू

बता दें कीगन पीटरसन भले ही अपना महज चौथा टेस्ट मैच खेल रहे हों लेकिन इस दाएं हाथ के बल्लेबाज को काफी ज्यादा अनुभव है. कीगन को 100 फर्स्ट क्लास मैच खेलने के बाद टेस्ट डेब्यू का मौका मिला. कीगन ने इसी साल वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था. और अब वो पहली बार भारतीय तेज गेंदबाजों का सामना कर रहे हैं. पीटरसन सेंचुरियन टेस्ट में नाकाम रहे लेकिन जोहानिसबर्ग टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने अपने करियर का पहला अर्धशतक जमाया.

ऑफ साइड पर बेहद मजबूत हैं कीगन

बता दें कीगन पीटरसन की तकनीक काफी बेहतरीन है. भारतीय पूर्व क्रिकेटर भी उनसे काफी प्रभावित नजर आए. कीगन पीटरसन का कद छोटा है लेकिन वो स्क्वायर एरिया में काफी ज्यादा रन बटोरते हैं. साथ ही वो स्पिन के खिलाफ भी जबर्दस्त बल्लेबाजी करते हैं. आपको बता दें कीगन पीटरसन ने साउथ अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर और दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक जैक्स कैलिस से बल्लेबाजी सीखी है. साल 2019-20 में जब कैलिस साउथ अफ्रीका के बैटिंग सलाहकार थे उस दौरान कीगन ने उनके साथ काफी वक्त बिताया था.

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button