खेल-खिलाड़ी

हॉकी प्रतियोगिता : एचएफबी हॉकी सोनीपत और करमपुर के बीच टाई रहा मैच

  • अखिल भारतीय केडी सिंह ’बाबू’ पुरुष आमंत्रण प्राइजमनी हॉकी प्रतियोगिता की हुई शुरुआत

लखनऊ। अखिल भारतीय केडी सिंह ’बाबू’ पुरुष आमंत्रण प्राइजमनी हॉकी प्रतियोगिता की शुरुआत पद्मश्री मो. शाहिद सिन्थेटिक हॉकी स्टेडियम, लखनऊ में हो गई। इसका शुभारंभ डॉ आर.पी. सिंह, निदेशक खेल, उप्र ने किया। प्रतियोगिता का पहला मैच एचएफबी हॉकी सोसाइटी सोनीपत बनाम करमपुर एकादश के मध्य खेला गया, जिसमें दोनों ही टीम 5-5 के स्कोर पर बराबरी पर रही। मैच के 12वें मिनट में एचएफबी हॉकी सोसाइटी सोनीपत की ओर सेनवीन क्षेत्री ने एक पेनाल्टी स्ट्रोक को गोल में बदलकर अपनी टीम का स्कोर 1-0 कर दिया।

पुनः एचएफबी हॉकी सोसाइटी सोनीपत की ओर से मैच के 14वें मिनट में नीरज कुमार यादव एवं 14वें मिनट में शुभम पासी ने एक-एक फील्ड गोल कर अपनी टीम का स्कोर 3-0 कर दिया। जवाब में करमपुर एकादश की टीम की ओर से मैच के 24वें मिनट में सजल सक्सेना ने एक फील्ड गोल, 25वें मिनट में अमित यादव ने पेनाल्टी कार्नर से एक गोल एवं 40वीं मिनट में गगन राजभर ने एक फील्ड गोलकर अपनी टीम का स्कोर 3-3 की बराबरी पर ला खड़ा किया।

मैच के 41वें मिनट में एचएफबी हॉकी सोसाइटी सोनीपत की ओर से नीरज कुमार यादव ने पुनः एक फील्ड गोलकर अपनी टीम को 4-3 की बढ़त दिला दी। करमपुर एकादश की टीम की ओर से मैच के 45वें एवं 49वें मिनट में पेनाल्टी कार्नर अमित यादव ने लगातार दो गोलकर अपनी टीम का स्कोर 5-4 कर दिया। मैच के अन्तिम मिनट में एचएफबी हॉकी सोसाइटी सोनीपत की ओर से आकाश यादव ने शानदार फील्ड गोलकर अपनी टीम को 5-5 के बराबरी स्कोर कर अपनी टीम को हार से बचा लिया। अन्त में मैच टाई रहा।

प्रतियोगिता का उद्घाटन एवं दूसरा मैच कम्बाईड हॉस्टल यूपी बनाम सांई लखनऊ के मध्य खेला गया, जिसमें जिसमें दोनों ही टीमों का स्कोर 1-1 रहा। उद्घाटन मैच में दोनों ही टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। मैच 43वें मिनट में सांई लखनऊ की ओर से नितिन ने पेनाल्टी स्ट्रोक को गोल में बदलकर अपनी टीम का 1-0 की बढ़त दिला दी। मैच में कम्बाईंड छात्रावास की टीम ने मैच के 56वें मिनट में संघर्ष करते हुए सिद्धांत ने पेलाल्टी कार्नर को गोल में तब्दील कर अपनी टीम को 1-1 के स्कोर पर ला दिया। अन्त तक यही स्कोर कायम रहा और मैच टाई हो गया।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button