ओपिनियन

भाजपा के संकल्प पत्र से प्रदेश फिर बनेगा नंबर वन

मृत्युंजय दीक्षित


उप्र के विधानसभा चुनावों में मतदान का अवसर आ गया है, सभी दल जनमानस को लुभाने के लिए अपने अपने चुनावी घोषणापत्रों को जारी कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने जहां संकल्प पत्र जारी किया है वहीं समाजवादी पार्टी ने वचनपत्र जारी कर कई लोकलुभावन वादे किये हैं। बहुजन समाजवादी पार्टी ने इस बार अपना घोषणापत्र जारी नहीं करने की चतुराई की हैं लेकिन अभी तक उसे इसका कोई लाभ होता हुआ तो नहीं दिखाई पड़ रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने इस बार पहले अपनी सरकार का पांच साल का रिपोर्ट कार्ड जारी किया और अब संकल्प पत्र के सहारे मनोवैज्ञानिक ढंग से विकास और सांसकृतिक राष्ट्रवाद के मुददों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया है।

प्रदेशका मतदाता किसका घोषणपत्र अधिक पसंद करता है यह तो आगामी दस मार्च को ही पता चलेगा लेकिन यहां पर यह भी देखना होगा कि अभी तक जितने चुनावी सर्वे आ रहे हैं उनमें कांटे के मुकाबले के साथ भारतीय जनता पार्टी को ही नंबर वन बताया जा रहा है।
भाजपा ने इस बार 2017 की तुलना में बहुत छोटा संकल्प पत्र जारी किया है। भाजपा ने इस बार लोक कल्याण संकल्प पत्र में लिखा है “भाजपा ने कर के दिखाया है , भाजपा फिर करके दिखएगी।” भाजपा का कहना है कि वह जनता से सिर्फ वही वादे करती है जो वह पूर्ण करके दिखा सकती है। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में किसान , युवा, सुशासन,सशक्त नारी, स्वस्थ प्रदेश , अर्थव्यवस्था एवं आधारभूत संरचना के साथ सांस्कृतिक, धार्मिक व आध्यात्मिक केंद्रों के विकास के साथ ही सबका साथ सबका विकास के नारे को आगे बढ़ाया है।

भाजपा ने गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में 130 संकल्पों का लोक कल्याण संकल्प पत्र जारी किया है। भारतीय जनता पार्टी ने हर बेघर को घर, हर परिवार को रोजगार -स्वरोजगार सहित हर व्यक्ति की प्रति व्यक्ति आय को दोगुनी करने का बड़ा वादा किया है। भाजपा ने विरासत से विकास तक सभी सरोकार को साधने का प्रयास किया है। सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रतीकों के माध्यम के सहारे भाजपा ने पिछड़े और दलित वोट बैंक को भी साधने का प्रयास किया है। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र के माध्यम से समाज के हर वर्ग को साधने का प्रयास किया है।

भाजपा ने दलित वोट बैक को साधने के लिए महर्षि वाल्मीकि का चित्रकूट, बनारस में संत रविदास और डा. भीमराव अंबेडकर की स्मृति में सांस्कृतिक केंद्र स्थापना की घोषणा की है। पासी समाज के लिए लखनऊ स्थित महाराजा बिजली पासी किले में लाइट एंड साउंड शो की सुविधा शुरू करने की घोषणा की है। निषाद वोट बैंक पर मजबूत पकड़ बनाने के लिए निषाद राज गुह का श्रृंग्वेरपुर में सांस्कृतिक केंद्र बनाने के साथ संतों व ब्राहमण समाज के कल्याण के लिए विशेष बोर्ड बनाने का भी संकल्प लिया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम पर ग्राम उन्नत योजना शुरू करने की घोषणा की गयी है। क्षेत्रीय भाषाओं के विकास पर भी बल दिया गया है और सूरदास ब्रजभाषा अकादमी ,गोस्वामी तुलसीदास अवधि अकादमी और बुंदेलखंड के लिए केशवदास बुंदेली अकादमी की स्थापना करने का संकल्प भी लिया गया है। पूर्वांचल में संत कबीरदास भोजपुरी अकादमी की घोषणा की गयी है।

अयोध्या में सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण अबाध गति से चल रहा है और अब इसी विकास की कड़ी में अयोध्या में भगवान राम से संबंधित संस्कृति शास्त्रों और धार्मिक तथ्यों पर षोध के लिए रामायण विश्व विद्यालय की स्थापना और 2025 में दिव्य कुंभ कराने का संकल्प लिया गया है। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में दलित पिछडा गरीब मजदूर और बुजुर्ग सभी के कल्याण का संकल्प लिया है। इसके अलावा दिव्यांगों, बुजुर्ग व विधवा महिलाओं की पेंशन 1500 रूपये करने और सरकारी बसों में 60 साल से ऊपर की बुजुर्ग की महिलाओं को निःषुल्क बस यात्रा कराने का भी संकल्प लिया है। भाजपा को इस बार पश्चिमी उप्र में किसानां की नाराजगी के कारण भारी दबाव झेलना पड़ रहा है। किसानों की नाराजगी को कम करने के लिए भाजपा ने सभी किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली देने का बहुत बड़ा वादा किया है।

देश में आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है जिसके कारण संकल्प पत्र में देश भक्तों को भी सम्मान देने का संदेश दिया गया है। गीत संगीत के क्षेत्र में कलाकारों को लुभाने के लिए दिवंगत स्वर कोकिला लता मंगेश कर की याद में अकादमी बनायी जायेगी। विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने महिलाओं व छात्राओं को लुभाने के लिए पहली बार उनके लिए अलग से घोषणापत्र जारी किया है और सपा ने भी छात्राओं से काफी लोक लुभावन वादे किये हैं जिसकी काट खोजकर भाजपा ने भी मेधावी छात्राओं को स्कूटी देने और युवतियों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए लव जिहाद पर कम से कम दस वर्ष की सजा का प्रावधान करने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री कन्या सुंमगलम योजना में वित्तीय सहायता 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार करने का संकल्प लिया गया है। सामूहिक विवाह अनुदान योजना में एक लाख रूपये तक की वित्तीय सहायता साथ ही प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत सभी लाभार्थियों को होली व दीपावली पर दो फ्री सिलेंडर देने का वादा किया गया है। महिलाओं को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में लोक सेवा आयोग समेत सभी सरकारी भर्तियों में महिलाओं के पदों को दोगुना करने का संकल्प लिया है। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में लखनऊ और नोएडा में डिजिटल अध्ययन अकादमी बनाने, कानपुर में मेगा लेदर पार्क बनाने सहित भी कई बड़े वादे किये गये हैं।

भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने प्रदेशमें आतंकी व जेहादी गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए देवबंद में सेंटर बनाया अब उसी तर्ज पर मेरठ ,रामपुर, आजमगढ, कानपुर और बहराइच में भी सेंटर बनाने का ऐतिहासिक कदम उठाया है और प्रदेशकी जनता को जहां सुरक्षा के प्रति भरोसा जगाने का काम किया है वहीं आंतकवाद व आतंकवाद के समर्थक तत्वों को भी एक बहुत बड़ा और कड़ा संदेशदे दिया है कि प्रदेशमें चल रही किसी भी प्रकार की आतंकी व देषद्रोही गतिविधियों से बेहद कड़ाई से निपटा जायेगा।

यह बात बिलकुल सही है कि प्रदेशकी योगी सरकार ने विगत पांच वर्षो में गुंडे माफिया और अपराधियों तथा देशद्रोही गतिविधियों में लगे असमाजिक तत्वों व संगठनां के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की गयी है। प्रदेशव देशकी जनता ने देखा कि किस प्रकार से योगी सरकार में मुख्तार अंसारी जैसे कुख्यात डान के खिलाफ कार्यवाही की गयी है। योगी सरकार में आज प्रदेशअपराधमुक्त है और जो छुटपुट अपराध घटित हो रहे हैं वह अधिकतर सुनियोजित साजिशके तहत प्रायोजित हो रहे हैं। यह बात बिल्कुल सही है कि आज प्रदेशमें युवतियां आराम से घर से बाहर निकल रही हैं अपने कार्यालय व स्कूल कालेज जा रही हैं। प्रदेशका जनमानस यदि भाजपा के संकल्प पत्र को स्वीकार करता है और योगी सरकार दोबारा आती है तो प्रदेश देशका नंबर वन राज्य बन जायेगा इसमें कोई संदेह नही होना चाहिए।

प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद एक बार फिर से एक जिला- एक उत्पाद और एक जिला एक पर्यटन केंद्र जैसी योजनाओं का विकास होगा जिससे रोजगार को बढ़ावा मिलेगा और प्रदेशमें धार्मिक सांस्कृतिक पर्यटन केंद्रों का विकास होने के साथ वहां पर सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियां भी बढ़ जायेंगी। पर्यटन गतिविधियां बढ़ने से युवाओं को रोजगार के नये अवसर भी प्राप्त होंगे। योगी सरकार के पहले कार्यकाल से ही अयोध्या ,मथुरा व काषी का विकास हो रहा है। अयोध्या में भव्य दीपोत्सव का आयोजन से लेकर मथुरा में दिव्य होली के आयोजन से इन क्षेत्रां का विकास हो रहा है। योगी सरकार दोबारा आने के बाद प्रदेशमें सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और अधिक फले फूलेगा। प्रदेशमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पांच वर्षो में यूपी के भविष्य की नींव रखी है और अब आने वाले समय में उस यात्रा को पूर्ण करने का अवसर है। प्रदेशके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कहना है कि प्रदेशकी 25 करोड़ जनता के जीवन में परिवर्तन के लिए लोक कल्याण संकल्प पत्र लाये हैं। जो कहा करके दिखाया अब जो कह रहे हैं वह भी करके दिखाएंगे।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button